भोपाल. पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज नहीं रहीं। मंगलवार को दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। सुषमा स्वराज का मध्यप्रदेश से गहरा नाता रहा है। वे 2009 और 2014 में विदिशा लोकसभा सीट से ही चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचीं थी।
सुषमा स्वराज के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें अपनी बहन बताते हुए कहा कि वे उनके निधन के समाचार से स्तब्ध हैं। सुषमा स्वराज का मध्य प्रदेश की जनता से गहरा रिश्ता था। उन्होंने उनके आग्रह करने पर ही विदिशा से चुनाव लड़ा था। यह हमारे ने लिए बहुत बड़ी क्षति है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- नारी सशक्तिकरण का श्रेष्ठ अध्याय रहीं
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.