Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
एएफआरसी के नए चेयरमैन होंगे कमलाकर सिंह
भोपाल | एडमिशन एंड फीस रेगुलेटरी कमेटी (एएफआरसी) के नए चेयरमैन कमलाकर सिंह होंगे। यहां इनका तीन साल का कार्यकाल हाेगा। सिंह भोज (मुक्त) विवि के कुलपति रहे हैं। यहां इनका कार्यकाल विवादों से घिरा रहा है। इन पर ईओडब्ल्यू में भी प्रकरण दर्ज है। इनके खिलाफ भाजपा शासन के दौरान कार्रवाई की गई थी। अब कांग्रेस सरकार में इन्हें बड़ा पद दिया गया है। वहीं, इनकी पीएचडी को लेकर विवाद अभी कायम है। सिंह मूलत: मप्र राज्य विश्वविद्यालय सेवा 1983 के अधिकारी हैं। वर्तमान में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के निदेशक हैं।
इधर, उच्च शिक्षा में 95 तबादले
उच्च शिक्षा विभाग ने गुरुवार को 95 तबादले की लिस्ट जारी की है। इसमें प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरी व स्पोर्ट्स ऑफिसर शामिल हैं। खास बात यह है कि तबादले की इस थोकबंद लिस्ट का असर शहर के कॉलेजों में लंबे समय से डटे प्रोफेसर्स पर नहीं पड़ सका है। नई सरकार इनके कॉलेज नहीं बदल सकी है। वहीं, एएफआरसी के पूर्व चेयरमैन प्रो. टीआर थापक को मोतीलाल विज्ञान महाविद्यालय पहुंचाया है।