पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • The Big Palace Will Be Open For Tourists, The Umbrella Will Be Decorated; Archaeological Department Sent Proposal For Conservation

पर्यटकों के लिए खुलेगा बड़ा महल, छतरियां संवरेंगी; संरक्षण के लिए पुरातत्व विभाग ने भेजा प्रस्ताव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यहां बगीचा भी विकसित किया जाना है। - Dainik Bhaskar
यहां बगीचा भी विकसित किया जाना है।
  • शहर का बड़ा महल अब पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित होगा
  • संरक्षण की स्वीकृति मिलते ही महल को संवारने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी

राजगढ़ . शहर का बड़ा महल अब पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित होगा। इसके लिए पुरातत्व विभाग ने महल के संरक्षण का प्रस्ताव शासन को भेजा है। संरक्षण की स्वीकृति मिलते ही महल को संवारने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उमठ परमार वंशीय राजाओं की समाधियों और पुरातत्व संग्रहालय को संवारने के लिए भी 9-9 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई थी।


इसके तहत छार बाग की छतरियाें को संवारने का काम जारी है, यहां बगीचा भी विकसित किया जाना है। संग्रहालय भवन की साज संवार और पेंटिंग का काम भी शुरू हो गया है। छत्री बाग में राजगढ़ पर शासन करने वाले उमठ परमार वंशीय राजाओं की समाधियां  हैं। इन समाधियों के संवारने की पहल  नबंवर 2019 में उस समय हुई थी, जब स्वच्छता अभियान में जिला प्रशासन द्वारा शहर में व्यापक स्तर पर काम करवाए थे।







खबरें और भी हैं...