पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Jyotiraditya Scindia Kamal Nath | Jyotiraditya Scindia Camp Congress MLA Bangalore Latest Today News Updates Over Kamal Nath Madhya Pradesh Govt Crisis

एयरपोर्ट पर सिंधिया गुट के विधायकों के इंतजार में 7 घंटे चला ड्रामा; भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेंगलुरू एयरपोर्ट के लाउंज पर सिंधिया गुट के विधायक बैठे हैं और अपने चेहरे मॉस्क से ढंके हुए हैं। - Dainik Bhaskar
बेंगलुरू एयरपोर्ट के लाउंज पर सिंधिया गुट के विधायक बैठे हैं और अपने चेहरे मॉस्क से ढंके हुए हैं।
  • सिंधिया गुट के विधायकों को दोपहर 12 बजे आना था, फिर एक बजे आने की सूचना मिली, शाम छह बजे आना कैंसल हुआ
  • बेंगलुरु एयरपोर्ट से इन विधायकों की फोटो जारी हुई थी, जिसमें कुछ विधायक अपने सामान के साथ मुंह पर मास्क बांधे दिखे

भोपाल. मध्यप्रदेश में जारी सियासी घमासान के बीच शुक्रवार को करीब 7 घंटे तक सियासी ड्रामा चला। सुबह 11 बजे यह जानकारी आई कि विशेष विमान से सिंधिया समर्थक विधायकों को भोपाल लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही भाजपा नेता उनके स्वागत को और कांग्रेस नेता उन्हें मनाने के लिए एयरपोर्ट पहुंच गए। बागी विधायकों के आने का समय बार-बार बदलता रहा। इस बीच कुछ फोटो सामने आए, जिसमें यह दावा किया गया कि विधायक बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। इन फोटो में कुछ विधायक अपने सामान के साथ मुंह में मास्क बांधे बैठे दिखे। शाम छह बजे सूचना आई कि विधायकों का आना कैंसल हो गया है।

इंतजार और ड्रामे के सात घंटे

11 से 1 बजे तक: बेंगलुरु से विधायकों के भोपाल लौटने की सूचना आई। यह जानकारी दी गई कि विधायकों को विशेष विमान से भोपाल लाया जा रहा है। 12 बजे विधायकों के आने का समय बदला और सूचना आई कि अब विधायकों को लाने वाले दो विशेष विमान एक बजे राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे।

नेता-मंत्री पहुंचे एयरपोर्ट

1 से 2 बजे तक: भेजा। 

कांग्रेसियों ने सिंधिया मुर्दाबाद के नारे लगाए

2 से 4 बजे तक: दोपहर ढाई बजे कांग्रेस कार्यकर्ता भी एयरपोर्ट पर पहुंचे और सिंधिया मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। उनके जवाब में पहले से एयरपोर्ट पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नारेबाजी की। कांग्रेस के कार्यकर्ता बता रहे थे कि वह पार्टी के विधायकों को लेने आए हैं। वहीं, भाजपा कार्यकर्ता ये बताने को तैयार नहीं थे कि वह एयरपोर्ट क्यों आए हैं।

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

4 से 6 बजे तक: शाम चार बजे भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प होने लगी। कलेक्टर तरुण पिथौड़े और डीआईजी इरशाद वली एयरपोर्ट पहुंचे और एयरपोर्ट पर धारा-144 लागू करने का एनाउंसमेंट किया। इसके साथ ही बसों और लोगों को वहां से हटाने का सिलसिला शुरू हुआ। एयरपोर्ट से नहीं हटने पर पुलिस ने कुछ लोगों के साथ सख्ती की और उन्हें एयरपोर्ट एरिया से बाहर कर दिया। शाम छह बजे सूचना आई कि विधायकों का आना कैंसल हो गया है।

एयरपोर्ट पर बयान बाजी भी हुई

मंत्री सज्जन सिंह वर्मा एयरपोर्ट पर थे। उन्होंने कहा फ्लोर टेस्ट में सच सामने आ जाएगा। विधायकों द्वारा सीआरपीएफ की सुरक्षा मांगे जाने पर उन्होंने कहा कि ये सुरक्षा कांग्रेस विधायकों ने नहीं भाजपा ने मांगी है, केंद्र में उनकी सरकार है। इन्होंने सीआरपीएफ की दम पर ही लोकसभा चुनाव जीता था।

कांग्रेस की मीडिया प्रभारी शोभा ओझा ने कहा- भाजपा डरी हुई है, इसलिए विधायकों को सामने लाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रेस अधिकारी पंकज चतुर्वेदी से जब उनकी एयरपोर्ट पर उपस्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- "सिंधिया जी नामांकन करने के बाद दिल्ली जाएंगे। मैं उन्हें सी-ऑफ करने आया हूं।"

इन विधायकों को भोपाल पहुंचना था
सिंधिया गुट के विधायकों में से पहले प्लेन में भाजपा सांसद रमाकांत भार्गव और विधायक अरविंद भदोरिया के साथ कांग्रेस विधायक सुरेश धाकड़, जसवंत जाटव, इमरती देवी, मनोज चौधरी, एंदल सिंह कंषाना, रक्षा सिरोनिया को आना था। विधायकों के अलावा इस प्लेन में पुनीत शर्मा और मोहन सिंह को भी सवार होना था। दूसरे प्लेन में- भाजपा नेता उमाशंकर गुप्ता के साथ कांग्रेस विधायक तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी, राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, महेंद्र सिंह सिसोदिया, कमलेश जाटव वापस लौटने वाले थे। विधायक रक्षा सिरोनिया के पति संतराम भी इसी प्लेन से आने वाले थे।

खबरें और भी हैं...