भोपाल। यम द्वितीया पर शुक्रवार को कायस्थ समाज के लोग अपने आराध्य भगवान चित्रगुप्त और कलम-दवात की पूजा-अर्चना करेंगे। इस मौके भगवान से सभी लोग सामूहिक रुप से शिक्षा, ज्ञान, उत्तम संस्कार व सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। समाज के मंदिरों व घरों में पूजा, हवन व महा आरती के आयोजन होंगे। कई स्थानों पर कलम और धार्मिक पुस्तकों का वितरण किया जाएगा। कायस्थ समाज की प्रतिभाओं का सम्मान भी किया जाएगा। दूसरी ओर इसी दिन भाई दूज भी मनेगी। बहने अपने भाइयों का तिलक करेंगी।
जवाहर चौक, टीटी नगर स्थित समाज के मंदिर में चित्रगुप्त दरबार सजेगा। समाज के अध्यक्ष राजेश नारायण श्रीवास्तव व उपाध्यक्ष जीएम जोहरी, ने बताया कि शाम 4 बजे भगवान का पंचामृत स्नान, पूजा, हवन व आरती की जाएगी। कलम व दवात की पूजा भी होगी। इस अवसर पर होली मिलन व भजन कार्यक्रम भी होगा। इसमें फूलों की वर्षा के बीच गुलाल लगाकर लोगों का स्वागत किया जाएगा। इसी दिन भाईदूज पर्व भी मनाया जाएगा।
मां ईरा वती चित्रगुप्त संस्कृति व सामाजिक न्यास के बैनर तले कोटरा स्थित राम-जानकी चित्रगुप्त मंदिर में दोपहर 12 बजे भगवान चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा व हवन होगा। दीप श्रीवास्तव ने बताया कि इस मौके पर प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व बुजुर्गों का सम्मान भी होगा। इसी तरह कमला पार्क नागा अाश्रम हनुमान मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अारती की जाएगी। अशोक भटनागर व दिनेश भटनागर समेत अनेक लोग उपस्थित रहेंगे।
जिला चित्रगुप्त कल्याण मंडल के विनय श्रीवास्तव व वेद आशीष ने बताया कि 1100 क्वार्टर्स स्थित चित्रगुप्त मंदिर में पूजा-आरती की जाएगी। मां काली देवी-चित्रगुप्त मंदिर घाटी भड़भूंजा, तलैया कमलापार्क, श्री राज राजेश्वरी मंदिर, पीजीबीटी कालेज रोड, गौतम नगरश्री राज राजेश्वरी मंदिर, पीजीबीटी कालेज रोड, गौतम नग रव छोला स्थित हनुमान मंदिरों में भी पूजा-आरती व अन्य कार्यक्रम होंगे। अभा कायस्थ महासभा द्वारा चित्रगुप्त धाम नेवरी मंदिर लालघाटी में दूज पर शाम 6 बजे से पूजा की जाएगी। सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि फूलों से होली खेली जाएगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.