पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dedhtalai News Mp News 10 Boxes Of English Liquor Were Hidden In The Farm

खेत में छिपा रखी थी 10 पेटी अंग्रेजी शराब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस ने घेराबंदी कर जब्त की, एक आरोपी गिरफ्तार

होली पर्व के पहले पुलिस ने अवैध रूप से खेत में छिपाकर रखी बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त कमी है। पुलिस ने देड़तलाई के पास शेखापुर में अवैध शराब छिपाकर रखने की सूचना मिलने पर कार्रवाई की थी। शेखापुर में जांच के दौरान पुलिस ने सूरज पिता रतन गोंड के खेत में जांच की। यहां 10 पेटी अंग्रेजी शराब रखी हुई थी।

थाना प्रभारी केपी धुर्वे ने बताया होली के पहले अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए विशेष दल बनाकर जांच अभियान चलाया जा रहा है। दल को शेखापुर में बड़ी मात्रा में शराब संग्रह कर रखने की जानकारी मिली थी। जांच के लिए खेत में पहुंचे तो यहां बने टपरे में शराब रखी थी। जब्त शराब का मूल्य करीब 45 हजार रुपए है। पूछताछ में शराब खंडवा जिले के ग्राम गुड़ी से लेकर आना बताया है। पुलिस ने सूरज पर धारा 34/2 आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया है।

खेत में छिपा रखी अवैध शराब पुलिस ने की जब्त।
खबरें और भी हैं...