आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 145 मरीजों का किया उपचार
पोषण पखवाड़े के तहत नावरा ग्राम पंचायत परिसर में लगा शिविर
पोषण पखवाड़े के तहत आयुष विभाग द्वारा शुक्रवार को नावरा ग्राम पंचायत परिसर में निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर लगाया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. मोहम्मद कलीम अंसारी के निर्देशन में शासकीय आयुर्वेद औषधालय नावरा द्वारा लगाया गया शिविर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक चला। इसमें आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. शांतिलाल भीलावेकर ने 145 मरीजों की जांच कर आयुर्वेदिक औषधी दी। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को पोषण, कोरोना वायरस सहित स्वास्थ्य संबंधी अन्य जानकारी दी। साथ ही गर्मी के मौसम में बरती जाने वाली सावधानियां भी बताईं। शिविर में वातरोग, चर्मरोग, सामान्य ज्वर, श्वांस सहित अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंचे। शिविर में आयुष विभाग के प्रतापसिंह यादव, नीमचंद, सरपंच रतिलाल डोकरा, सचिव स्वप्निल पाटील और संजू नीमचंद का भी सहयोग रहा।
आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में जांच करते हुए चिकित्सक।