पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन साल पहले बना 15 किमी मार्ग जर्जर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बारिश के बाद उखड़ने लगा, अब तक मरम्मत नहीं

निंबोला से खामला तक जाने वाली 15 किमी लंबी सड़क जर्जर हो गई है। इससे पांच गांवों के हजारों ग्रामीण आवागमन करते है। हर दिन उन्हें परेशानी उठाना पड़ रही है। तीन साल पहले ही यह सड़क बनकर तैयार हुई थी। लेकिन पिछली बारिश के बाद से जर्जर होकर उखड़ रही है। ग्रामीणों ने विभाग को इसकी शिकायत की, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई है।

ग्राम निंबोला से खामला जाने के लिए वर्ष 2017 में प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना में 15 किमी डामरीकृत सड़क बनकर तैयार हुई थी। पिछली बारिश में सड़क जर्जर होकर उखड़ने लगी। इस सड़क से हर दिन खामला, मगरूल, गारबलडी, ठाठर के एक हजार से ज्यादा वाहन गुजरते है। लेकिन खराब सड़क होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बारिश के बाद अंधे माेड़ पर उगी जंगली झाड़ियों को भी साफ नहीं किया है, इससे अंधे मोड़ पर सामने से आने वाली बाइक भी नजर नहीं आती है। ग्रामीणों ने सड़क की जल्द मरम्मत करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...