पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Burhanpur News Mp News 20 Thousand Defaulters Of The District Have Not Yet Waived Their Debt Due To Doubt Over The State Government

जिले के 20 हजार डिफाल्टर किसानों का अब तक नहीं हुआ कर्ज माफ, प्रदेश सरकार पर संशय से बढ़ी घबराहट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर के रिसोर्ट में शेरा को लेकर विधायक कर रहे हंसी-ठिठौली

विधानसभा चुनाव में ठाकुर सुरेंद्रसिंह के लिए जिलेभर में लगा नारा शुक्रवार को जयपुर में भी गूंज उठे। यहां के एक रिसोर्ट में निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्रसिंह के पहुंचते ही कांग्रेसी विधायकों ने ‘देखो-देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया’ के नारे लगाए। विधानसभा चुनाव के दौरान यह नारा काफी चर्चित रहा था। रिसोर्ट में अन्य विधायकों के साथ नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर भी हैं।

कमलनाथ सरकार ने कांग्रेस, बसपा और निर्दलीय विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए जयपुर भिजवाया है। इनमें बुरहानपुर से निर्दलीय ठाकुर सुरेंद्रसिंह और नेपानगर विधायक सुमित्रा कास्डेकर भी शामिल हैं। करीब दो दिन से विधायक जयपुर के ब्यूएना विस्टा रिसोर्ट में ठहरे हुए हैं। पहले दिन विधायकों के साथ ठाकुर सुरेंद्रसिंह नाचते नजर आए थे। दूसरे दिन दोपहर के भोजन के साथ सभी विधायकों ने हंसी-ठिठौली की। इसके वायरल हुए वीडियो में सभी विधायक शेरा का यह चर्चित नारा लगाते दिख रहे हैं। इसे शेरा के समर्थक सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। कुछ समर्थकों ने स्थानीय कांग्रेसियों को फूल छाप बताते हुए ताना तक कसा है। उन्होंने लिखा है जिसके कारण कांग्रेस की सरकार चल रही है, ऐसे बुरहानपुर के विधायक का विरोध किस बुनियाद पर करते हैं।

यह समस्या : डिफाल्टर किसानों को भरना होगा दंड में ब्याज

प्रगतिशील किसान संगठन के संरक्षक शिवकुमारसिंह कुशवाह ने कहा कर्ज माफी को लेकर हम हर सप्ताह अफसरों से जानकारी ले रहे हैं। स्थिति यह है कि जिले के 70 से 80 प्रतिशत किसानाें के खातों में अब तक राशि नहीं पहुंची है। नो-ड्यूज मिलना चाहिए। इस तरह लालच देकर बीच नदी में नहीं छोड़ सकते। कई किसान कर्ज माफी के चक्कर में डिफाल्टर हो गए। अब उन्हें दंड में ब्याज भरना पड़ेगा।

सरकार के वादा पूरा नहीं करने से यह स्थिति बनी

-नरेंद्र जाधव, अध्यक्ष, भारतीय किसान संघ

बचे हुए किसानों का अगले चरण में होगा कर्ज माफ

-एमएस देवके, उप संचालक, कृषि एवं कल्याण विभाग, बुरहानपुर

जयपुर के रिसोर्ट में भी गूंजा विधानसभा का नारा- ‘देखो-देखो कौन आया, शेर आया’

भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर

प्रदेश में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम से बुरहानपुर जिले के किसान भी पशोपेश में हैं। सरकार को लेकर संशय से उनमें घबराहट है, क्योंकि जिले के 20 हजार डिफाल्टर किसानों का अब तक कर्ज माफ नहीं हो पाया है। वर्तमान हालात देखकर वे चिंतित हैं कि उनका कर्ज माफ होगा या नहीं। उनकी परेशानी यह है कि सरकार बदली तो कहीं जय किसान फसल ऋण माफी योजना
ही बंद न हो जाए।

पिछले 14 महीने से कांग्रेस सरकार जिले के 18 हजार किसानों की कर्ज माफी का दावा कर रही है। जबकि किसान संगठनों का कहना है अब तक सिर्फ 20 से 25 फीसदी किसानों के खातों में ही राशि जमा हो पाई है। करीब 70 से 80 प्रतिशत किसानों का कर्ज माफ नहीं हो पाया है। इनमें से अधिकांश किसानों को सरकार से सिर्फ प्रमाण पत्र ही मिल पाए हैं। ऐसे में किसान संबंधित सोसायटी, बैंक और कृषि कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। कुछ किसान अफसरों से संपर्क कर समस्या बता रहे हैं लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

जयपुर के रिसोर्ट में भोजन के बाद कांग्रेस के विधायकों ने निर्दलीय विधायक ठाकुर सुरेंद्रसिंह के लिए नारे लगाकर हंसी-ठिठौली की।

दिन विधायकों के साथ ठाकुर सुरेंद्रसिंह नाचते नजर आए थे। दूसरे दिन दोपहर के भोजन के साथ सभी विधायकों ने हंसी-ठिठौली की। इसके वायरल हुए वीडियो में सभी विधायक शेरा का यह चर्चित नारा लगाते दिख रहे हैं। इसे शेरा के समर्थक सोशल मीडिया पर खूब शेयर कर रहे हैं। कुछ समर्थकों ने स्थानीय कांग्रेसियों को फूल छाप बताते हुए ताना तक कसा है। उन्होंने लिखा है जिसके कारण कांग्रेस की सरकार चल रही है, ऐसे बुरहानपुर के विधायक का विरोध किस बुनियाद पर करते हैं।

एक साल से कर रहे इंतजार, अब हो गए डिफाल्टर

सुखपुरी के किसान शिवकुमार ने कहा हम 2 भाईयों का कर्ज माफ होना है। एक साल से इंतजार करते-करते हम डिफाल्टर हो गए। जैनाबाद के किसान राजभाऊ प्रजापति ने कहा परिवार के 3 खातों में राशि आना थी लेकिन अब तक प्रमाण पत्र ही मिला है। खातों में राशि जमा होना चाहिए। निंबोला के किसान सतीश पटेल ने कहा योजना आने से पहले कभी डिफाल्टर नहीं हुए। सरकार बदली तो कर्ज माफ होगा या नहीं इसकी गारंटी कौन लेगा।

आगे क्या : किसानों की बैठक कल

किसानों की समस्याओं के समाधान और उनके संशय दूर करने को लेकर भारतीय किसान संघ रविवार को किसानों की बैठक लेगा। इसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विचार करने के साथ कर्ज माफी की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की जाएगी।
खबरें और भी हैं...