पिकअप से 4 गाय जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
डायल 100 पुलिस ने गुरुवार सुबह पिकअप वाहन को पकड़ा। इसमें तीन गाय भरी हुई थी। वाहन में तीन लोग सवार थे। उन्हें पकड़कर वाहन सहित नेपानगर थाने पहुंचाया गया। जानकारी अनुसार डायल 100 को ग्राम भातखेड़ा से शंकर चौहान नामक व्यक्ति ने सूचना दी कि पिकअप वाहन एमपी-09 एलपी-7160 में गोवंश भरकर ले जाया जा रहा है।
इस पर 100 डायल के आरक्षक सौरभ यादव और चालक मुशीर तड़वी तत्काल मौके पर पहुंचे। उनको देखकर आरोपी पिकअप लेकर भागने लगे। सौरभ और मुशीर ने दो-तीन किमी तक पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। वाहन में जैनाबाद निवासी राजेश पिता कन्हैयालाल, राजू पिता खेमचंद और चंदू उर्फ चंद्रकांत पिता प्रहलाद सवार थे। वे हैदरपुर से गाय भरकर महाराष्ट्र के वागोदा ले जा रहे थे। नेपानगर थाना पुलिस ने राजू और चंदू के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने गोवंश से भरा पिकअप वाहन पकड़ा।