पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Burhanpur News Mp News Action Plan For Development Of Tourism Will Be Made In 53 Days

53 दिन में बनेगी पर्यटन के विकास की कार्ययोजना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिलेभर के पर्यटन स्थल, उनके इतिहास, महत्व, फोटो, विडियो व बजट रिपोर्ट 31 अप्रैल तक मांगी

जिले के पर्यटन क्षेत्रों के विकास की कार्ययोजना 53 दिन में बनाई जाएगी। इसके लिए कलेक्टर ने कार्ययोजना समिति का गठन किया है। इसमें चार प्रशासनिक अफसर-कर्मचारी अौर पुरातत्व तथा पर्यटन समिति के चार सदस्य शामिल हैं।

जिला पुरातत्व एवं पर्यटन परिषद की 2 मार्च को हुई कार्यशाला में जल्द से जल्द कार्ययाेजना बनाने पर जोर दिया गया था। मप्र पर्यटन विभाग के सचिव फैज अहमद किदवई ने विशेष रूप से बुरहानपुर जिले की अंतिम कार्ययोजना 30 अप्रैल तक मंगवाई है। उससे पहले 15 अप्रैल तक बजट बनाकर मांगा है। जिला पर्यटन कार्ययोजना-2020 में स्मारक, धार्मिक, प्राकृतिक और कृषि पर्यटन क्षेत्रों की स्थिति इनका इतिहास और महत्व फोटो तथा वीडियो सहित मांगे हैं। इसमें कौन से क्षेत्र में क्या-क्या काम किया जाना है, उसे प्रमुखता से शामिल किया जाएगा। शासन से जिले को एक पत्रक दिया गया है। उसी अनुसार समिति पूरी कार्ययोजना तैयार करेगी। कलेक्टर ने समिति सदस्यों को पत्र जारी कर तत्काल काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सदस्य काम में जुट गए हैं। कुछ सदस्यों ने समिति गठित होने से पहले काम शुरू कर दिया है।

पर्यटन के विकास की कार्ययोजना में ये करेंगे काम

{ नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर रोमानुस टोप्पो कार्ययोजना की मॉनिटरिंग करेंगे।

{ समिति में लोक सेवा गारंटी जिला प्रबंधक मनोज शंखपाल, ई-गर्वनेंस सोसायटी जिला प्रबंधक मनोज मोहरे पावर पाइंट पर पर्यटन क्षेत्रों की ग्राफिक्स तैयार करेंगे।

{ सहायक सह डाटा इंट्री ऑपरेटर स्वप्निल बारी पर्यटन के फोटो और इतिहास का संकलन करेंगे।

{ जिला पुरातत्व व पर्यटन समिति सदस्य होशंग हवलदार जिले के इतिहास का संकलन तैयार करेंगे।

{ नयन कापड़िया स्मारक, पर्यटन स्थलों के फोटो का संकलन करेंगे।

{ सदस्य कमरुद्दीन फलक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के पर्यटन स्थलों की जानकारी का संकलन करेंगे।

{ सदस्य मोहम्मद नौशाद जिले के स्मारकों की वर्तमान स्थिति पर काम देखेंगे।

तीन स्मारकों की मरम्मत, रोड निर्माण प्रगति पर

मप्र राज्य पुरातत्व विभाग तीन धरोहरों पर काम करवा रहा है। लोधी खां के मकबरे तक पक्का पहुंच मार्ग बनाया जा रहा है। राजा रावरतन के महल की मरम्मत चल रही है। जैनाबाद सराय की मरम्मत के साथ रोड निर्माण किया जा रहा है। शनिवार को पुरातत्व समिति सदस्यों ने कार्यों का निरीक्षण किया। तीनों स्थानों की प्रगति रिपोर्ट इंदौर भेजी जाएगी।
खबरें और भी हैं...