पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Burhanpur News Mp News Alcoholic Assistant Teacher Of Morzhira School Suspended

मोरझिरा स्कूल के शराबी सहायक अध्यापक निलंबित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोरझिरा स्कूल में नशा कर सोते थे सहायक अध्यापक, पूछने पर ग्रामीणों से अभद्रता करते थे

स्कूल में ड्यूटी के समय पर नशा कर सोने और ग्रामीणों से अभद्रता पर मोरझिरा माध्यमिक स्कूल के शराबी सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि तक सहायक अध्यापक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय रहेगा।

मोरझिरा माध्यमिक स्कूल सहायक अध्यापक प्रकाश मुंगसे पिछले करीब 10 साल से पदस्थ थे। रोजाना स्कूल समय पर सहायक अध्यापक शराब का नशा कर पहुंचते थे। स्कूल आकर अत्यधिक नशे में विद्यार्थियों को पढ़ाने के बजाय सो जाते थे। उनकी ये हरकत देखकर कई बार पालक और ग्रामीण उनसे चर्चा करने पहुंचे। सहायक अध्यापक हर बार उन्हें ये बोलकर भगा देते थे कि मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता। औचक निरीक्षण के समय जिला परियोजना समन्वयक अधिकारी को एक बार सहायक अध्यापक नशे में मिला। पकड़े जाने पर माफी मांगकर आगे से ऐसा नहीं करने का वादा किया लेकिन उसके बाद फिर से ये सिलसिला शुरू हुआ। ग्रामीणों ने उनकी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायत की। जिला परियोजना समन्वयक अशोक शर्मा 6 मार्च को जांच करने पहुंचे। विद्यार्थियों और ग्रामीणों की शिकायत सही मिलने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। डीपीसी शर्मा ने कहा- पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही, उदासीनता, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना के कारण प्रकाश मुंगसे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

खबरें और भी हैं...