पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Burhanpur News Mp News Arvachin India School Will Distribute Scholarship Of Over 16 Lakhs Exam On 15 March

16 लाख से अधिक की स्कॉलरशिप बांटेगा अर्वाचीन इंडिया स्कूल, 15 मार्च को परीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्कॉलरशिप टेस्ट में प्रतिभा दिखा सकेंगे विद्यार्थी

जिले की प्रतिभाओं को सामने लाकर उसे निखारने के लिए अर्वाचीन इंडिया स्कूल ने दैनिक भास्कर के साथ कदम बढ़ाया है। स्कूल ने अर्वाचीन स्कॉलरशिप टेस्ट 2020 का आयोजन 15 मार्च को कराया है। इसमें विद्यार्थियों को 16 लाख रुपए से ज्यादा की स्कॉलरशिप दी जाएगी।

स्कॉलरशिप परीक्षा तीन वर्ग में होगी, इसमें प्रत्येक वर्ग में प्रथम तीन विद्यार्थियों को 5100, 3100 व 2100 रुपए नकद राशि दी जाएगी। साथ ही प्रथम 10 विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क में शत-प्रतिशत और शिक्षण शुल्क में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। प्रत्येक वर्ग में 11 से 50वां स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क में शत प्रतिशत की छूट दी जाएगी। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। स्कॉलरशीप टेस्ट में जिले के किसी भी स्कूल के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रश्नपत्र अंग्रेजी भाषा में रहेगा। मोबाइल, केलकुलेटर प्रतिबंधित रहेगा। परिणाम की घोषणा पुरस्कार वितरण में मंच से की जाएगी।

तीन वर्ग में होगी परीक्षा

सब जूनियर वर्ग - कक्षा 3री से 5वीं, जूनियर वर्ग - 6ठीं से 8वीं तक, सीनियर वर्ग - 9वीं से 10वीं तक

यह रहेंगे नियम - प्रश्न पत्र ओएमआर सीट पर होंगे। निर्णायकों का निर्णय अंतिम होगा। कोई अपील मान्य नहीं होगी। नियमों में किसी प्रकार के परिवर्तन का अधिकार अर्वाचीन इंडिया स्कूल की समिति को होगा।

आवेदन यहां करें जमा - अर्वाचीन इंडिया स्कूल, लालबाग मार्ग पर दैनिक भास्कर कार्यालय, ईस्वम क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी, कमल तिराहा, ओम सांईराम एग्रो एजेंसी खकनार, मातोश्री मेडिकल शाहपुर, श्रीसांईकृपा कम्प्यूटर सर्विसेस मातापुर बाजार नेपानगर और शिवस्पर्श ऑनलाइन एंड जेरोक्स रथ गल्ली रावेर।
खबरें और भी हैं...