- Hindi News
- National
- Burhanpur News Mp News Asked For 10 Thousand Rupees As Soon As The Installment Of Pm House Former Councilor Beaten Up For Not Giving
पीएम आवास की किस्त आते ही 10 हजार रुपए मांगे, नहीं देने पर पूर्व पार्षद ने पीटा
प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में नाम शामिल करने और खातों में रुपए आने पर रिश्वत लेने का एक मामला सामने आया है। मामले में शनवारा वार्ड से कांग्रेस के पूर्व पार्षद पर रिश्वत नहीं देने पर हितग्राही के बेटे से मारपीट का आरोप लगाया गया है।
शनवारा निवासी हितग्राही शुभम चावंडे ने कहा पुराना मकान जर्जर हो चुका है। बार-बार आवेदन करने पर पीएम आवास योजना में नाम नहीं आ रहा था। करीब तीन महीने पहले पूर्व पार्षद शेख असलम पिता सुनिल चावंडे और चाचा किशोर चावंडे से मिले थे। पूर्व पार्षद असलम ने उनसे कहा था कि पीएम आवास की सूची में एक नाम दर्ज कराने के तीन हजार रुपए लगेंगे। पिता सुनिल, चाचा किशोर और दादा मोहनलाल का नाम दिया। तीनों के नाम से तीन-तीन हजार रुपए पार्षद को दिए थे। पूर्व पार्षद पलट न जाए इसलिए उसका रुपए लेते वीडियो भी बनाया था। रिश्वत लेते वक्त उसने ये नहीं कहा था कि खाते में राशि आने पर रुपए देने होंगे। कुछ दिन पहले पिता और चाचा के खातों में 80-80 हजार रुपए आए। राशि जारी होते ही पूर्व पार्षद असलम घर के चक्कर लगाने लगा। पिता और चाचा से किस्त में से तीन-तीन हजार रुपए मांगने लगा। रविवार रात 8 बजे मैं अपने आंगन में था। पूर्व पार्षद पिता और चाचा को ढूंढते हुए आया। जब मैने रुपए देने से इनकार किया तो उसने लात-घूसों से मारा। पिता और चाचा के साथ रात 9 बजे कोतवाली पहुंचे। यहां लिखित शिकायत करने पर पुलिस ने पूर्व पार्षद को थाने बुलाया।
सुनिल से 3 माह पहले 9 हजार रुपए लेते पूर्व पार्षद शेख असलम।
हितग्राही सुनिल बेटे के साथ पूर्व पार्षद की शिकायत करने कोतवाली पहुंचे।
यह बोले अफसर
गिरवरसिंह जिलोदिया, निरीक्षक, कोतवाली
भगवानदास भूमरकर, आयुक्त, ननि