बाकड़ी की टीम ने जीती कबड्डी स्पर्धा
_photocaption_नेपानगर | ग्राम सागफाटा में कबड्डी स्पर्धा कराई गई। इसमें आसपास के कई गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया। पहला पुरस्कार बाकड़ी की टीम ने जीता। द्वितीय स्थान पर खरगोन की जय माता दी टीम रही। तीसरा स्थान बाकड़ी की वीरभद्र टीम बाकड़ी ने पाया। विजेता टीमाें को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सागफाटा के जयस संगठन अध्यक्ष अफसर कनासे, वेरसिंग सोलंकी, रेलसिंग, प्रताप रावत और पवन कनासे सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे।
*photocaption*