पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khaknar News Mp News Bike Rally Taken Out Wearing Helmet Made People Aware

हेलमेट पहन कर निकाली बाइक रैली, लोगों को किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नायरा एनर्जी द्वारा 4 से 10 मार्च तक मनाए गए गए राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के तहत तुकईथड़ में हेलमेट पहनकर बाइक रैली निकाली गई। खकनार थाना प्रभारी केपी धुर्वे के नेतृत्व में निकाली गई रैली मुख्य मार्गों से होती हुई जिला सहकारी बैंक तक पहंुची। इस बीच आमजन को हेलमेट पहनने का संदेश दिया। इसके साथ ही आमजन की बैठक भी ली गई।

इसमें थाना प्रभारी ने सभी को बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने सहित यातायात के अन्य नियमों का पालन करने की समझाइश दी। उन्होंने कहा हेलमेट नहीं पहनने के कारण पिछले साल 38 लोगों की जान गई है, वहीं 80 लोग घायल हुए हैं। नशे में कभी भी वाहन नहीं चलाएं। इस दौरान सोनू भावसार, संजय चौहान, सुनील गाजरे, राम तोमर, जगदीश मनसुरे, एएसआई शंकर लोने, सुकलाल डाबर, आरक्षक संदीप पाटील सहित कई लोग मौजूद थे।

हेलमेट पहनकर बाइक रैली निकाली गई।
खबरें और भी हैं...