- Hindi News
- National
- Khaknar News Mp News Bridge Construction Not Completed In A Year People Falling And Being Injured In Pits
एक साल में भी पूरा नहीं हुआ पुल निर्माण, गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे लोग
शेखापुर की सुक्ता नदी पर बनाया जा रहा पुल
शेखापुर और निमंदड़ के बीच शेखापुर की सुक्ता नदी पर पुल बनाया जा रहा है लेकिन सालभर बाद भी इसका निर्माण पूरा नहीं हुआ है। पुल निर्माण के लिए यहां गड्ढे खोद दिए गए हैं, वहीं पुल के दोनों ओर एप्रोच रोड भी नहीं बनाया गया है। इस कारण ग्रामीणों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण वाहन निकालने में परेशानी हो रही है। बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। पुल का निर्माण अधूरा होने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने पुल का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की है।
शेखापुर के मणिलाल रायलीवाला, रघुनाथ पाटील, सौरभ श्रीवास्तव, सुनील रायलीवाला और उखा पाटील सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया पुल का निर्माण जनवरी 2017 में शुरू हुआ था। 1 जनवरी 2019 तक इसका निर्माण पूरा हो जाना था। लेकिन एक साल बाद भी काम अधूरा पड़ा है। यहां पुल नहीं बनने के कारण ग्रामीण पिछले तीन साल से आवाजाही में परेशानी झेल रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार अफसर समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने इसको लेकर मुख्यमंत्री ऑनलाइन पर भी शिकायत की है, लेकिन इसके बाद भी यहां काम में तेजी नहीं आई है। ग्रामीणों ने बताया रोजाना यहां से सैकड़ों लोग फजीहत झेल कर गुजर रहे हैं। समस्या को देखते हुए पुल का निर्माण जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
पुल निर्माण अधूरा है। इसके दोनों ओर एप्रोच रोड भी नहीं बनाया है।