पत्नी को मायके छोड़ने गए पति पर साले ने किया हमला
ननद को एक साल पहले दिया था सोने का मंगलसूत्र, वापस मांगने पर विवाद
ननद को एक साल पहले दिया मंगलसूत्र वापस मांगने की बात पर भाभी और ननद में विवाद हो गया। इस पर ननद ने भाभी की पिटाई कर दी। इससे गुस्साई भाभी ने चूहा मार दवा खा ली। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल में भर्ती खकनार की दसघाट निवासी अनिता पति अनिल ने बताया एक साल पहले ननद राधाबाई ने उससे पांच तोले का मंगलसूत्र लिया था। उसे कुछ परेशानी में रुपए की जरूरत थी। उसने मंगलसूत्र लेकर गिरवी रख दिया था। कहा था बाद में लौटा दूंगी लेकिन बाद में मांगने पर वह नहीं दे रही थी। शुक्रवार सुबह मंगलसूत्र मांगा तो वह विवाद करने लगी और मेरे साथ मारपीट की। इस बात से मुझे गुस्सा आया और मैंने चूहा मार दवा खा ली। ननद का विवाह हो चुका है और वह भी गांव में ही रहती है।
और इधर... मंगलसूत्र वापस मांगने पर ननद ने पीटा तो भाभी ने खा ली चूहा मारने की दवा
युवक गंभीर घायल, दोस्त से रुपए लेने की बात पर हुआ था दंपती में विवाद
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
प|ी को मायके छोड़ने गए पति पर साले ने कुल्हाड़ी से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। जख्मी हालत में पति ने भागकर जान बचाई और पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत की। उसे सिर में गंभीर चोट आई है। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। प|ी ने पति के दोस्त से 500 रुपए लिए थे। इस पर दोनों में विवाद हुआ था।
खंडवा के बोरगांव निवासी धनसिंह पिता लिजिया का विवाह 13 साल पहले धुलकोट निवासी मेंदाबाई से हुआ था। धनसिंह ने बताया 3 दिन पहले प|ी ने उसके दोस्त से 500 रुपए लिए थे लेकिन इस बारे में मुझे नहीं बताया। दोस्त ने रुपए देने के बारे में बताया तो मैंने प|ी से रुपए लेने का कारण पूछा। इस पर विवाद हुआ और गुस्से में प|ी ने कहा मुझे मायके छोड़ दो। गुरुवार रात उसे मायके छोड़ने गया था। वहां साला कैलाश व ससुर लक्ष्मण बैठे हुए थे। मुझे देखते ही कैलाश विवाद करने लगा। ससुर ने बचाने का प्रयास किया। इस बीच कैलाश ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे सिर में गहरी चोट आई। मैं वहां से जान बचाकर भागा और धुलकोट चौकी पहुंचकर पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में धुलकोट पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
अस्पताल में भर्ती घायल धनसिंह।
जिला अस्पताल में भर्ती अनिता।