- Hindi News
- National
- Burhanpur News Mp News Chanting Of 125 Million Gayatri Mantra Rituals In Mahayagya
महायज्ञ में सवा लाख गायत्री मंत्र जप अनुष्ठान की पूर्णाहुति
सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ में 51 साधकों ने सवा लाख गायत्री मंत्र जप अनुष्ठान की पूर्णाहुति दी। बसंत पंचमी 30 जनवरी से अखिल विश्व गायत्री परिवार ने विश्वस्तरीय साधना अनुष्ठान शुरू किया था। फाल्गुन पूर्णिमा, होली पर्व पर गायत्री महायज्ञ में गायत्री मंत्र की आहुति के साथ पूर्णाहूति हुई।
गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री साधकों ने गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया। गायत्री परिवार के संजय राठौड़ ने बताया अनुष्ठान का उद्देश्य युग परिवर्तन के चक्र को पूर्ण करना, आतंकवादी-आसुरीशक्तिओं का निरस्तीकरण, नवसृजन गतिविधियों को शक्ति और संरक्षण प्रदान करना के लिए लाखों साधकों ने प्रतिदिन गायत्री यज्ञ किया है। वसंत मोंडे ने बताया सोमवार को विश्वस्तरीय 40 दिवसीय साधना अनुष्ठान की पूर्णाहूति को लेकर लाखों साधकों ने लाखों स्थानों पर गायत्री मंत्र की 108 बार आहुति देकर पूर्णाहुति दी गई। यज्ञ का संचालन गायत्री शक्तिपीठ पंडित रोहित आचार्य ने किया। इस दौरान दीपक कापड़िया, वसंत मोंडे, मनोज तिवारी, मनोरमा शर्मा, मेघराज महाजन, अरुण महाजन, किरण पारीक, जीवन शिंदे, जितेंद्र आचार्य मौजूद थे।
महायज्ञ में आहुतियां देते साधक।