- Hindi News
- National
- Burhanpur News Mp News Children Of The City See Excitement About The Arvach India India Scholarship Test
अर्वाचीन इंडिया स्कूल स्कॉलरशिप टेस्ट को लेकर शहर के बच्चों में दिख रहा उत्साह
जिले में पहली बार अर्वाचीन इंडिया स्कॉलरशिप टेस्ट को लेकर बच्चे काफी उत्साहित हैं। अर्वाचीन स्कॉलरशिप टेस्ट में अब तक कई बच्चे रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। अर्वाचीन इंडिया स्कूल और दैनिक भास्कर की इस पहल को जिलेभर में सराहा जा रहा है। इस पहल से जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को एक नया प्लेटफार्म मिलेगा। जिन प्रतिभावान विद्यार्थियों की प्रतिभा आर्थिक कारणों से दबी रहती है, वे इस स्कॉलरशिप टेस्ट के माध्यम से अपने सपने साकार कर सकते हैं।
अर्वाचीन स्कॉलरशिप टेस्ट-2020 का आयोजन 15 मार्च को कराया जाएगा। स्कूल द्वारा इसमें विद्यार्थियों को 16 लाख रुपए से अधिक की स्कॉलरशिप दी जाएगी। परीक्षा तीन वर्ग में होगी। इसमें प्रत्येक वर्ग में 1 से 3 स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को क्रमश: 5100, 3100 व 2100 रुपए नगद पुरस्कार के रूप में देंगे। साथ ही पहले से 10वां स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क में 100 प्रतिशत एवं शिक्षण शुल्क में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। प्रत्येक वर्ग में 11वें से 50वां स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। परीक्षा में भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। स्कॉलरशिप टेस्ट में जिले के किसी भी स्कूल के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रश्नपत्र अंग्रेजी भाषा में रहेगा। परीक्षा के दौरान मोबाइल, केलकुलेटर प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा परिणाम की घोषणा पुरस्कार वितरण के दौरान मंच से की जाएगी।
यह रहेंगे नियम
प्रश्नपत्र ओएमआर शीट पर होंगे। निर्णायकों का निर्णय अंतिम होगा। इसके खिलाफ कोई अपील मान्य नहीं होगी। नियमों में किसी प्रकार के परिवर्तन का अधिकार अर्वाचीन इंडिया स्कूल की समिति को होगा।
तीन वर्ग में होगी परीक्षा
सब जूनियर वर्ग- कक्षा 3री से 5वीं जूनियर वर्ग- कक्षा 6ठीं से 8वीं सीनियर वर्ग- कक्षा 9वीं से 10वीं
यहां जमा करें आवेदन
अर्वाचीन इंडिया स्कूल बुरहानपुर, दैनिक भास्कर कार्यालय एसबीआई के पास स्टेशन रोड बुरहानपुर, ईस्वम क्रेडिट को-ऑ. सो., कमल तिराहा बुरहानपुर, ओम सांईराम एग्रो एजेंसी खकनार, मातोश्री मेडिकल मेन रोड शाहपुर, श्री सांईकृपा कम्प्यूटर सर्विसेस मातापुर बाजार नेपानगर, शिवस्पर्श ऑनलाइन एंड जेरोक्स रथ गल्ली रावेर।