पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Burhanpur News Mp News Children Will Study By Watching Film On Computer And Projector

बच्चे कम्प्यूटर व प्रोजेक्टर पर फिल्म देखकर करेंगे पढ़ाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकारी स्कूलों में अब बच्चों को कम्प्यूटर व प्रोजेक्टर पर फिल्म दिखाकर पढ़ाया जाएगा। बुरहानपुर विकासखंड में 32 हैडस्टार्ट केंद्र और 25 स्मार्ट क्लास में इसकी व्यवस्था की जाएगी। इन केंद्रों की स्थिति का जायजा लेने के लिए गुरुवार को बैठक हुई।

बीआरसी राजकुमार मंडलोई ने बताया लर्न विद फन की तर्ज पर बच्चों को आसानी से समझ आने वाली शिक्षा दी जाना जरूरी है। इसके लिए शासन ने पिछले वर्षों में शाॅर्ट फिल्म और अन्य सामग्री दी है। बुरहानपुर विकासखंड के 32 हैडस्टार्ट केंद्र और 25 स्मार्ट क्लास में बच्चों को कम्प्यूटर और प्रोजेक्टर पर फिल्म दिखाने की व्यवस्था की जाएगी। स्कूलों में हेडस्टार्ट केंद्र और स्मार्ट क्लास लगाने का कारण ही बच्चों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं देना है लेकिन इनका सही उपयोग नहीं हो रहा है। इसलिए संकुल प्रभारियों को बुलाकर इनकी स्थिति का जायजा लिया है। नए सत्र में बच्चों को आधुनिक शिक्षा दी जाएगी। सभी केंद्रों को नए शैक्षणिक सत्र के पहले व्यवस्था सुधारने और यहां बच्चों को शिक्षा देने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

हेडस्टार्ट और स्मार्ट क्लास की स्थिति पर चर्चा करते हुए।

28 से शुरू होगा प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों का मूल्यांकन

जिले में 28 मार्च से प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों का मूल्यांकन शुरू होगा। फिलहाल कक्षा 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षा चल रही है। 16 मार्च से कक्षा पहली से चौथी और कक्षा 6ठीं से 7वीं की भी परीक्षा शुरू हो जाएगी। सभी परीक्षाएं 28 मार्च तक खत्म होंगी। इसके बाद मूल्यांकन शुरू होगा। बुरहानपुर विकासखंड में शासकीय सावित्रीबाई फुले कन्या स्कूल और शासकीय स्कूल शाहपुर को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। कक्षा 5वीं और 8वीं की बुरहानपुर विकासखंड की कॉपियां मूल्यांकन के लिए खकनार भेजी जाएंगी। खकनार की कॉपियां बुरहानपुर के मूल्यांकन केंद्र पहुंचेगी।
खबरें और भी हैं...