पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nepanagar News Mp News Civil Court Will Be Inaugurated In The City On March 21 Parties In 35 Villages Will Get Benefit

नगर में 21 मार्च को होगा सिविल न्यायालय का शुभारंभ, 35 गांवों के पक्षकारों को मिलेगा लाभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र के 35 गांवों के सैकड़ों पक्षकारों को जल्द ही अपने प्रकरणों की सुनवाई के लिए बुरहानपुर न्यायालय जाने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा, क्योंकि उनके प्रकरणों की सुनवाई के लिए नेपानगर में ही 21 मार्च से व्यवहार (सिविल) न्यायालय शुरू होगा। इसके लिए नगर में करीब आठ करोड़ रुपए की लागत से न्यायालय भवन बनकर तैयार है। 21 मार्च को इसका शुभारंभ होगा। इसके बाद क्षेत्र के पक्षकारों की बड़ी परेशानी दूर होगी, वहीं उन्हें विभिन्न मामलों में यहीं न्याय मिल सकेगा। भवन तैयार होने के बाद से ही क्षेत्रवासियों को न्यायालय शुरू होने की आस बंधी है।

इस दो मंजिला व्यवहार न्यायालय भवन में भविष्य में एक साथ एडीजे, जेएमएफसी और सीजेएम बैठेंगे। इसके लिए न्यायालय में डायस और फर्नीचर से लेकर सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। बताया जा रहा है कि इसके लिए विधि एवं विधायी कार्य विभाग की ओर से गजट नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है। पिछले दिनों यहां निरीक्षण के लिए आए न्यायाधीशों ने 21 मार्च को न्यायालय शुरू होने बात भी कही थी। नगर में ही न्यायालय शुरू होने से क्षेत्र के पक्षकारों की बुरहानपुर न्यायालय पर से निर्भरता खत्म होगी। उनके आने-आने का खर्च और समय बचेगा। वहीं स्थानीय स्तर पर ही उनके मामलों की सुनवाई हो सकेगी।

लंबी दूरी के कारण कई बार समय पर न्यायालय नहीं पहुंच पाते पक्षकार

आजादी के बाद से अब तक नेपानगर में सिविल न्यायालय स्थापित नहीं हो सका था। फिलहाल करीब 35 गांवाें के सैकड़ों पक्षकारों को अपने प्रकरणों की सुनवाई के लिए बुरहानपुर जाना पड़ता है। करीब 60 से 70 किमी का सफर तय करने के कारण कई पक्षकार समय पर न्यायालय नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में उन्हें सुनवाई के लिए अगली तारीख पर आना पड़ता है। ऐसे में रुपए भी अधिक खर्च हो रहे हैं। इसी परेशानी को देखते हुए नेपानगर में व्यवहार न्यायालय भवन बनाया गया। लोक निर्माण विभाग की पीआईयू शाखा ने इस भवन का निर्माण किया है, जो पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। बताया जा रहा है कि शुरूआत में यहां तीन जज बैठेंगे। बाद में इसकी संख्या वकीलों की मांग अनुसार पांच-छह भी होे सकती है। अब तक इस भवन पर व्यवहार न्यायालय नहीं लिखा गया था। कुछ दिन पहले ही भवन के बाहर हिंदी-अंग्रेजी में व्यवहार न्यायालय लिखकर अंदर की सारी व्यवस्थाएं भी पूर्ण कर ली गई है।

तहसील के पास 8 करोड़ रुपए की लागत से व्यवहार न्यायालय भवन बनकर तैयार

यह होगा फायदा

करीब 35 गांवों के लोगों की सुनवाई नेपानगर के व्यवहार न्यायालय में ही हो सकेगी। आने-जाने पर अधिक रुपए खर्च नहीं करना पड़ेंगे। पेशी आगे के एक-दो दिन की भी लगती है तो पक्षकार आसानी से न्यायालय में हाजिर हाे सकेंगे।

अभी यह प्रक्रिया है बाकी

बताया जा रहा है कि न्यायालय के शुभारंभ के लिए जिले के अलावा जबलपुर न्यायालय के न्यायाधीश भी नेपानगर आएंगे। इसको लेकर प्रक्रिया चल रह है। बुरहानपुर न्यायालय के बाद जिले के लिए यह दूसरी बड़ी सुविधा है, जिससे पक्षकारों को फायदा होगा।

इधर... 1 मई से शुरू होगा जनसंख्या रजिस्टर का काम

नेपानगर | जनगणना-2021 की तैयारी पूरी हो गई है। इसके लिए मकानों पर नंबर लिखे जा रहे हैं। 20 मार्च तक शहर में यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए नगर पालिका के करीब 10 से अधिक कर्मचारी 24 वार्डों में पहुंचकर मकानों पर नंबर लिख रहे हैं। सोमवार से तहसीलदार की ओर से भी कर्मचारी लगाकर मकानों की नंबरिंग कराई जाएगी। 1 मई से रजिस्टर में मकान में रहने वाले सदस्यों की जानकारी लिखी जाएगी।

व्यवहार न्यायालय में यह रहेगी सुविधाएं

{व्यवहार न्यायालय में न्यायाधीशों के लिए तीन कक्ष बनाए गए हैं।

{एक कैंटीन, एक बार रूम, सभाकक्ष और पार्किंग की भी पर्याप्त सुविधा रखी गई है।

{रिकार्ड रूम, बंदीगृह, कानूनगो शाखा सहित अन्य उपयोग के लिए पांच-छह कमरे अलग बनाए गए हैं।

ये थाने व चौकी रहेंगे शामिल

नेपानगर व्यवहार न्यायालय के अधीन नेपानगर थाना, निंबोला थाना, धुलकोट चौकी और नावरा चौकी के मामले रहेंगे।

करीब आठ करोड़ रुपए की लागत से बना व्यवहार न्यायालय जल्द अस्तित्व में आएगा।
खबरें और भी हैं...