बर्फबारी और कम दबाव का क्षेत्र बनने से छाए बादल
दो दिन और रह सकती है ऐसे स्थिति- मौसम विभाग
देश के उत्तरी भाग में बर्फबारी होने और राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में बदलाव हुआ है। सोमवार दोपहर बाद बादल छाए। हालांकि बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग की मानें तो दो दिन ऐसा मौसम रहेगा लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। तापमान में जरूरी गिरावट आएगी।
फरवरी माह से ही दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया था। मार्च की शुरुआत में भी गर्मी में तेजी आई लेकिन पिछले दो दिन से रात के तापमान में गिरावट आई है। बिती रात न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा। वहीं बादल छाने के कारण सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर आ गया। रविवार को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री था।
बारिश की संभावना नहीं
मौसम विभाग ने बताया बर्फबारी और कम दबाव का क्षेत्र बनने से मौसम में बदलाव आया है। दो दिन तक बादल छाए रह सकते हैं। बारिश होने की संभावना फिलहाल नहीं है। दो दिन बाद आसमान साफ होगा और तेज धूप के साथ तापमान में वृद्धि होगी।