- Hindi News
- National
- Burhanpur News Mp News Contractor Stopped Construction Of Budh Vihar Commissioner Said On Complaint Basic Amenities Preferred
ठेकेदार ने बुद्ध विहार निर्माण रोका, शिकायत पर आयुक्त बोले- मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता
शहर के नेहरू नगर में बुद्ध विहार भवन का निर्माण ठेकेदार ने बंद कर दिया है। इसको लेकर शिकायत करने पूर्व पार्षद के साथ लोग निगमायुक्त भगवानदास भुमरकर के पास पहुंचे लेकिन आयुक्त ने यह कहकर लौटा दिया कि निगम के पास बजट ही नहीं है। मूलभूत सुविधाओं पर ही निगम प्राथमिकता से खर्च कर रहा है।
फिलहाल नगर निगम आर्थिक संकट से गुजर रहा है। मूलभूत और चुंगी क्षतिपूर्ति का करीब दस करोड़ रुपया निगम को राज्य शासन ने नहीं भेजा है। इस कारण नगर निगम शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों के खर्च का भुगतान नहीं कर पा रहा है। निगम के पास बजट नहीं होने से उसने ठेकेदारों का भुगतान रोक दिया है। करीब साढ़े चार करोड़ रुपए ठेकेदारों का भुगतान लंबित है। इस कारण नए काम लेने से भी ठेकेदारों ने साफ इनकार कर दिया है। पुराने काम भी बंद हो रहे हैं। पूर्व पार्षद शेख रईस ने बताया वार्ड में बुद्ध विहार भवन का निर्माण एक साल पहले शुरू हुआ लेकिन ठेकेदार ने यह कहकर काम रोका हुआ है कि नगर निगम उसे राशि जारी नहीं कर रहा है। मामले में निगमायुक्त भगवानदास भुमरकर ने कहा निगम के पास बजट की कमी है। इस कारण ठेकेदारों और अन्य कार्यों का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। हमारी प्राथमिकता निर्माण कार्य नहीं, बल्कि मूलभूत सुविधाएं देना है। हम पहले उसी पर ध्यान दे रहे हैं।
आयुक्त को समस्या बताते पूर्व पार्षद और स्थानीय लोग।