पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Burhanpur News Mp News Dainik Bhaskar And Tapi Park 3 Day Accommodation Fair From 25

दैनिक भास्कर व तापी पार्क का 3 दिनी आवास मेला 25 से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

3 दिन में लें ऑफर का लाभ

कॉलोनाइजर विजय चौधरी ने शहरवासियों से इस 3 दिवसीय आवास मेले में अनेक आकर्षक ऑफर का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 2.67 की सब्सिडी का लाभ भी लेने का आग्रह शहरवासियों से किया है। इस मेले में यहां आने वाले आगंतुकों के लिए स्वल्पाहार व बच्चों के लिए जंपिंग झूले की व्यवस्था भी की गई है।

यह है तापी पार्क की विशेषताएं

शहर की विशालतम कॉलोनी, 30 फीट चौड़ा सीसी रोड, पूर्णत: अंडरग्राउंड सीवरेज वाली पहली कॉलोनी, प्रोजेक्ट बैंक द्वारा स्वीकृत 85 प्रतिशत तक फायनेंस सुविधा उपलब्ध।

बुरहानपुर | क्या आप अपने सपनों के आशियाने की तलाश में हैं? तो इस सपने को पूरा करेंगें हम। यह कहना है हिमालया ग्रुप के विजय चौधरी का।

कॉलोनाइजर विजय चौधरी ने बताया कि आगामी 25 मार्च से दैनिक भास्कर व तापी पार्क का तीन दिवसीय आवास मेला प्रारंभ होने जा रहा हैं, जो कि 27 मार्च तक जारी रहेगा। शहर के शिकारपुरा गेट इम्पीरियल स्कूल के बाजू में गीता दत्त नगर के पास तापी पार्क में यह आवास मेला लगेगा। आवास मेले के अंतर्गत तीन दिनों में प्लॉट की बुकिंग करने वाले ग्राहकों को सीधे 3 लाख रुपये की विशेष छूट दी जाएगी। साथ ही आकर्षक उपहार जैसे मारूति अल्टो 800, होंडा एक्टीवा, सीडी डिलक्स, सोने का हार, एलईडी टीवी जैसे आकर्षक उपहार पा सकते हैं। श्री चौधरी ने बताया टीएनसीपी से मान्यता प्राप्त पूर्णत: वैध इस सर्वसुविधा युक्त शांत वातावरण की तापी पार्क कॉलोनी में प्लॉट खरीदने पर तुरंत बैंक फायनेंस की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राही को 2 लाख 67 हजार रुपए की सब्सिडी का भी लाभ मिलेगा।
खबरें और भी हैं...