पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nepanagar News Mp News Dirt Crushed In Ward Number Seven Of Fofnar People Are Getting Upset

फोफनार के वार्ड क्रमांक सात में पसरी गंदगी, लोग हो रहे परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम फोफनार के वार्ड क्रमांक 7 में हर तरफ गंदगी पसरी है। इससे वार्डवासी परेशान हैं। उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत में शिकायत की, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया शासकीय माध्यमिक स्कूल और शासकीय प्राथमिक उर्दू स्कूल के सामने कूड़ा-कचरा जमा है। इससे बदबू उठ रही है। वहीं गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारी का अंदेशा है।

रोजाना कचरा वाहन घूमने के बावजूद यहां से कचरा नहीं उठाया जा रहा है। कचरा वाहन रोककर कचरा उठाने का कहने पर भी कर्मचारी दूसरे वार्ड से कचरा लाने का कहकर वापस नहीं लौट रहे हैं। वार्ड के अय्यूब कुरैशी, राजू राठौड़, शब्बीर कुरैशी, यूनुस कुरैशी, रमजान कुरैशी और नियामत कुरैशी ने बताया सरपंच और सचिव को भी कई बार समस्या बताई लेकिन आज तक सफाई नहीं कराई है। मामले में सरपंच किशोर महाजन ने कहा- जल्द सफाई करवाएंगे।

फोफनार के वार्ड क्रमांक सात में पड़ा कूड़ा-कचरा।
खबरें और भी हैं...