- Hindi News
- National
- Nepanagar News Mp News Dirty Water Coming Into Homes Due To Not Making Drain
नाली नहीं बनाने से घरों में आ रहा गंदा पानी
ग्रामीणों ने कलेक्टर को की शिकायत
ग्राम चांदनी के वार्ड 8 में नाली निर्माण नहीं किए जाने से ग्रामीण खासे नाराज हैं। इसे लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने कलेक्टर राजेशकुमार कौल को लिखित शिकायत की। इसमेें कहा- ग्राम चांदनी में पंचायत ने लाखों रुपए की लागत से रोड निर्माण किए, लेकिन वार्ड नंबर आठ की अनदेखी की गई है।
ग्रामीण अरुण पािटल, रागिनीबाई, सीताराम, सोमवती बाई, मनोहर, ओमप्रकाश सहित अन्य ने कहा- पंचायत ने करीब आठ माह पूर्व गांव में विकास कार्य शुरू किए थे, लेकिन वार्ड आठ की अनदेखी की गई। यहां महज चार बल्ब के अलावा कोई काम नहीं किया गया। इसके कारण घरों का गंदा पानी जगह जगह जमा हो रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कईं बार सरपंच, सचिव से की, लेकिन वह इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। गंदा पानी जमा होने से रहवासी दीवार भी टूट गई। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नाली निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने कहा गांव में 30 मीटर रोड और नाली का निर्माण किया जाना आवश्यक है। इसे लेकर सरपंच सचिव को निर्देशित किया चािहए। लंबे समय से रहवासी मांग उठा रहे हैं लेकिन हर बार आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अब आश्वासन बर्दाश्त नहीं होगा, बल्कि आंदोलन किया जाएगा।