- Hindi News
- National
- Burhanpur News Mp News Eight Green Trees Cut In Lalbaug Raid Field Administration Not Allowed
लालबाग राेड से लगे खेत में काटे आठ हरे पेड़, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
शहर में लालबाग राेड पर निजी कॉलेज के पीछे खेत में लगी आठ आम के बड़े पेड़ काट दिए हैं। प्रशासन ने इन्हें काटने की अनुमति जारी नहीं की थी। खेत रस्सीवाला परिवार का बताया जा रहा है। यहां एक दर्जन से ज्यादा आम के पेड़ लगे थे लेकिन ज्यादातर पेड़ काट दिए और अब वहां सिर्फ ठूंठ ही बचे हैं।
आसपास के रहवासियों ने बताया पिछले 15 दिन से यहां पेड़ कटाई का काम चल रहा है। पेड़ काटने के बाद लोग तुरंत उसे वाहन में भरकर यहां से हटा देते हैं। पेड़ कटाई के बारे में एसडीएम काशीराम बड़ाेले से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया क्षेत्र में पेड़ काटने के लिए किसी तरह की अनुमति नहीं जारी की गई है। यदि यहां कटाई हो रही है तो इस संबंध में जांच कराई जाएगी और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई हाेगी।
खेत में लगे आम के पेड़ कांट दिए गए, अब सिर्फ ठूठ ही बचे।