पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nepanagar News Mp News Elderly And Children Falling In The Dirt Due To Lack Of Drain Construction In Ambada

अंबाड़ा में नाली निर्माण न होने से गंदगी में गिर रहे बुजुर्ग और बच्चे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंचायत की लापरवाही पर ग्रामीणांे में आक्रोश

ग्राम पंचायत अंबाड़ा की अनदेखी के चलते ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि नालियां चोक होकर उसमें कीचड़, पानी, गंदगी होने से बुजुर्ग, बच्चे गिर रहे हैं। शिकायत के बावजूद पंचायत इस ओर ध्यान नहीं रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ही स्थित सद्गगुरु हाल तक जाने आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। यहां से ग्रामीण चंपानगर स्थित स्कूल के बाड़े में जाते हैं लेकिन रास्ते में नाली इतनी भर गई है कि रोड के ऊपर से पानी बह रहा है। सचिव को फोन लगाया जाता है तो वह कहते हैं कि पंचायत के पास अभी राशि नहीं है। वहीं जनपद पंचायत सीईओ फोन नहीं उठाते। सफाईकर्मी को भी स्थिति से अवगत कराया गया है। उनका कहना है कि यह मेरे बस की बात नहीं। नाली निर्माण पंचायत करती है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार सुबह गांव के एक बुजुर्ग बच्चे को लेकर आ रहे थे। इसी बीच वह बच्चे के साथ नाली में गिर गए। इसके बाद यहां काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और पंचायत की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताया। ग्रामीणों ने मांग की कि इस समस्या का जल्द निराकरण किया जाना चाहिए।

पैदल जाने वाले लोगांे को यह नाली कूदकर पार करना पड़ती है।


बुजुर्ग बच्चे के साथ नाली में गिरकर घायल हो गए।
खबरें और भी हैं...