- Hindi News
- National
- Burhanpur News Mp News Enthusiasm In Students For Arvach India India School Scholarship Test Registration In Large Number
अर्वाचीन इंडिया स्कूल स्कॉलरशिप टेस्ट के लिए विद्यार्थियों में उत्साह, बड़ी संख्या में हो रहे रजिस्ट्रेशन
जिले मे पहली बार अर्वाचीन इंडिया स्कॉलरशिप टेस्ट को लेकर बच्चे काफी उत्साहित है। अर्वाचीन स्कॉलरशिप टेस्ट में अब तक अब तक कई बच्चे रजिस्ट्रेशन करवा चुके है। अर्वाचीन इंडिया स्कूल और दैनिक भास्कर की इस पहल को जिले भर में सराहा जा रहा हैं। इस पहल से जिले के प्रतिभावान विद्यार्थियों को एक नया प्लेटफार्म मिलेगा। जिन प्रतिभावान विद्यार्थियों की प्रतिभा आर्थिक कारणों से दबी रहती हैं वे इस स्कॉलरशिप टेस्ट के माध्यम से अपने सपनें साकार कर सकते हैं। स्कूल द्वारा जिसमें विद्यार्थियों को 16 लाख रुपये से अधिक की स्कॉलरशिप दी जाएगी। परीक्षा तीन वर्ग में होगी। जिसमें प्रत्येक वर्ग में 1 से 3 स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को क्रमश: 5100, 3100 व 2100 रुपये नगद राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। साथ 1 से 10 वें स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क में 100 प्रतिशत एवं शिक्षण शुल्क में 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। साथ ही प्रत्येक वर्ग में 11 से 50 वें स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश शुल्क में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। परीक्षा में भाग लेने वाले समस्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। स्कॉलर टेस्ट में जिले के किसी भी स्कूल के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं। प्रश्नपत्र अंग्रेजी भाषा में रहेगा। परीक्षा के दौरान मोबाइल, केल्कुलेटर प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षा परिणाम की घोषणा पुरस्कार वितरण के दौरान मंच से की जाएगी।
तीन वर्ग में होगी परीक्षा
सब जूनियर वर्ग- कक्षा 3री से 5वीं जूनियर वर्ग- कक्षा 6ठीं से 8वीं सीनियर वर्ग- कक्षा 9वीं से 10वीं
यह रहेंगे नियम : प्रश्न पत्र ओएमआर सीट पर होंगे। निर्णायकों का निर्णय अंतिम होगा, इसके खिलाफ अपील मान्य नहीं होगी। नियमों में परिवर्तन का अधिकार अर्वाचीन इंडिया स्कूल की समिति को होगा।
यहां जमा करें आवेदन : अर्वाचीन इंडिया स्कूल बुरहानपुर, दैनिक भास्कर कार्यालय एसबीआई के पास स्टेशन रोड बुरहानपुर, ईस्वम क्रेडिट को.ऑ.सो. कमल तिराहा बुरहानपुर, ओम सांइराम एग्रो एजेंसी खकनार, मातोश्री मेडिकल मेन रोड शाहपुर, श्रीसांईकृपा कम्प्यूटर सर्विसेस मातापुर बाजार नेपानगर, शिवस्पर्श ऑनलाईन एंड झेरॉक्स रथ गल्ली रावेर