- Hindi News
- National
- Khaknar News Mp News Fag Festival Celebrated Samajans Went On Folk Songs
फाग उत्सव मनाया, लोक गीतों पर झूमे समाजजन
खकनार | तहसील के ग्राम तुकईथड़ स्थित मंडी परिसर में आदिवासी कोरकू समाजजन द्वारा फाग मिलन उत्सव मनाया गया। समाजजन ने सर्वप्रथम आराध्य मुठवा देव के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। सभी ने मुठवा देव के जयकारे लगाए। महिलाओं ने पारंपरिक नृत्य किया। जनपद पंचायत अध्यक्ष निर्मला प्रकाश जावरकर और जयस अध्यक्ष नंदकिशोर धांडे ने बताया पिछले तीन वर्षों से फाग मिलन उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें सभी समाजजन उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। उत्सव का उद्देश्य है कि समाज की परंपराएं संजोई जाएं। साथ ही समाजजन एक-दूसरे की समस्याओं को जानकर उनका निराकरण कर सकें। युवा पीढ़ी भी समाज के संस्कारों से परिचित हो। इस दौरान धनु रामलाल, तुलसी गौतम, राजकुमार पटेल, अशोक पटेल, बलराम मावस्कर, मनमोहन पटेल और संजू टेलर सहित कई समाजजन मौजूद थे।