पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हार्डवेयर दुकान में आग, सामान जला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बुरहानपुर | ग्राम लोनी में राहुल हार्डवेयर दुकान में शुक्रवार रात आग लग गई। आग लगते ही यहां ग्रामीण पहुंचे और बुझाने का प्रयास किया। आग लगने के कारण की किसी को जानकारी नहीं। दुकान मालिक अपनी प|ी के उपचार के लिए शहर से बाहर गया है। नौकर ने शाम को दुकान बन्द कर दी थी, रात 8.30 बजे दुकान से तेज रोशनी निकलती देख ग्रामीण यहां पहुंचे, लेकिन कुछ करने से पहले ही पूरी दुकान जलने लगी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और नगर निगम के फायर वाहन को सूचना देकर मौके पर बुलाया। करीब डेढ़ घंटे बाद आप पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने बताया दुकान में लाखों का सामान रखा हुआ था।
खबरें और भी हैं...