- Hindi News
- National
- Nepanagar News Mp News Ger Did Not Come Out This Year Holi Festival Was Not Celebrated Even At Kamal Chowk
इस साल नहीं निकली गेर, कमल चौक पर भी नहीं मना होली उत्सव
शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में करीब 100 से अधिक स्थानों का होलिका दहन किया गया। इस दौरान त्योहार के उत्साह पर कोरोना वायरस का डर हावी रहा। अधिकांश लोगों ने रंग खेलने के बजाय शुभकामना संदेशों से ही काम चलाया। वाट्सएप सहित अन्य सोशल साइट पर शुभकामनाओं का दौर चलता रहा। कोरोना वायरस से बचाव के लिए गायत्री शक्तिपीठ में विशेष होली दहन किया गया। होली में जावित्री, लौंग, इलायची, कडु चिरायता तथा कपूर सहित विशेष हवन सामग्री गायत्री मंत्र के साथ होली में समर्पित की गई।
नेपानगर में करीब 20 से अधिक स्थानों पर होलिका दहन किया गया। गायत्री परिवार के राजेंद्र शाह परिवार और अन्य सदस्यों ने होली में हवन सामग्री अर्पित की। उन्होंने बताया गायत्री परिवार 40 दिनी सवा लाख गायत्री मंत्र का अनुष्ठान गुरुवार 12 मार्च को पूर्ण करने जा रहा है। इसकी पूर्णाहुति में भी कोरोना वायरस तथा हृदय, ब्लड प्रेशर और मधुमेह की समस्या को लेकर विशेष हवन सामग्री बनाकर यज्ञ में आहुति दी जाएगी। विभिन्न बीमारियों का यज्ञ पैथी के माध्यम से उपचार किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से नि:शुल्क यज्ञ में शामिल होने का आह्वान किया है।
युवतियों ने खेली होली
नगर के वेलफेयर सेंटर एरिया में इस बार महिला और युवतियों ने जमकर होली खेली। सोमवार को होलिका दहन के बाद मंगलवार सुबह घर के काम निपटाने के बाद सभी ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
पुिलसकर्मियों ने दूसरे दिन मनाई होली
जिला मुख्यालय से अन्य थाने-चौकियों पर पुलिसकर्मियों ने धुलेंडी के दूसरे दिन बुधवार को पर्व मनाया। नेपानगर थाने में टीअाई पीके मुवेल सहित अन्य अफसर-जवानों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं।
भास्कर संवाददाता | बुरहानपुर
निमाड़ में सिर्फ बुरहानपुर में ही पंचमी के बजाय धुलेंडी उत्साह के साथ मनाई जाती है लेकिन इस बार इसकी रंगत फीकी रही। कोरोना वायरस के डर और प्रदेश में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल ने रंग में भंग डाला। भाजपा-कांग्रेस के बड़े नेता धुलेंडी के सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए। विभिन्न स्थानों से निकालने वाले गेर भी नहीं निकाली गई। कमल चौक पर इस बार नगर निगम ने हुरियारों को भिगाेने के लिए टैंकर की व्यवस्था भी नहीं की।
धुलेंडी लोगों से खचाखच भरा रहने वाला बाजार खाली नजर आया। गली-मोहल्लाें में बच्चों और युवाओं में थोड़ा उत्साह था। कमल चौक, गांधी चौक, फव्वारा चौक सहित मुख्य बाजार में ज्यादा भीड़-भाड़ नहीं रही। इसके पीछे बड़ा कारण कोरोना वायरस का डर रहा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को भीड़-भाड़ से दूर रहने के लिए कहा था, इसलिए लोगों ने अपने मोहल्लों और घरों के आसपास ही रंग खेले। पांच साल से नगर निगम कमल चौक पर पानी के टैंकरों की व्यवस्था करता रहा है इस बार निगम की निर्वाचित परिषद का कार्यकाल समाप्त होने से व्यवस्था नहीं की गई।
महिलाआें और युवतियों ने उत्साह के साथ होली मनाई।
इधर... वायरस से बचने के लिए होली में किया विशेष हवन