पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khaknar News Mp News Get Regular Vaccinations Take Adequate Nutritional Food

नियमित टीकाकरण कराएं, पर्याप्त पोषण आहार लें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खकनार | पोषण पखवाड़े के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा खकनार की आंगनवाड़ी क्रमांक दो में किशोरी बालिका दिवस मनाया गया। इसमें सुपरवाइजर और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवतियों और किशोरी महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी दी। गर्भवतियों को बताया कि गर्भावस्था के दौरान किन पोषक तत्वों की जरुरत होती है। उनसे कहा कि नियमित रूप से टीकाकरण कराएं। सभी को पोषण आहार का महत्व बताया। इस दौरान सेक्टर पर्यवेक्षक रजनी जैसवाल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता पाटील, योगिता वासनकर और नीतू बाला सहित सहायिका और कई महिलाएं तथा बालिकाएं मौजूद थीं।
खबरें और भी हैं...