- Hindi News
- National
- Burhanpur News Mp News Get Work Done Soon By Issuing Notice To Contractors Who Stopped Work
जिन ठेकेदारों ने काम रोका, उन्हें नोटिस जारी कर जल्द कराएं काम
कलेक्टर ने की सड़क और अन्य निर्माण कार्यों की समीक्षा
जिले में ऐसे ठेकेदार जिन्होंने निर्माण कार्य रोक दिए हैं या ठेका मिलने के बाद से काम शुरू ही नहीं किए हैं, उन्हें नोटिस जारी कर जल्द काम शुरू कराए जाएं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देखने के साथ उन्हें समय पर पूरा कराया जाए। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर काम तय समय सीमा में पूरे होने चाहिए।
बुधवार को कलेक्टर कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर राजेशकुमार कौल ने यह निर्देश दिए। बैठक में जिलेभर में चल रहे सड़क और विभिन्न योजनाओं के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अफसरों से जिलेभर की सड़कों की स्थिति की जानकारी ली। नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत और नई सड़क निर्माण के प्रस्तावों की जानकारी भी जुटाई। एमपीआरडीसी द्वारा इंदौर-इच्छापुर हाईवे के 56 किमी हिस्से की मरम्मत नहीं करने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ रोहन सक्सेना और लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री कोमलसिंह उईके सहित अन्य अफसर मौजूद थे।
जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते कलेक्टर।