जीएसटी 9 सी में अब 30 जून तक करा सकेंगे ऑडिट
दिल्ली में आयोजित जीएसटी काउंसिल के निर्णयों को सुनने राजस्थान भवन में जुटे कपड़ा उद्योगपति
दिल्ली में आयोजित जीएसटी काउंसिल के निर्णयों को सुनने राजस्थान भवन में कपड़ा उद्योगपति जुट गए। हालांकि कपड़ा संबंधित टैक्स के घटाने-बढ़ाने पर कोई चर्चा नहीं हो पाई। जीएसटी 9 सी में ऑडिट की तारीख बढ़ने से राहत मिली।
लघु उद्योग भारती अध्यक्ष प्रदीप तोदी ने कहा- जीएसटी की बैठक में टैक्सटाइल मुद्दे पर चर्चा नहीं हो पाई है। अप्रैल माह में जीएसटी पर अगली बैठक रखी गई है। इसमें टैक्सटाइल के मुद्दों पर चर्चा की संभावना है, क्योंकि इंवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर यानी कच्चे माल पर ड्यूटी 12 से 18 प्रतिशत हैं। जबकि तैयार माल पर जीएसटी 5 प्रतिशत तक कटता है। ऐसे में रिफंड की स्थिति बनती है। इससे सरकार और व्यापारियों दोनों परेशान है। इसमें व्यापारी रिफंड प्रक्रिया से परेशान रहता है। जिस कारण सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। मोबाइल सेक्टर में 12 से बढ़ाकर 18 प्रतिशत जीएसटी किया है। इस दौरान कोषाध्यक्ष सुनील तोदी, उपाध्यक्ष जतनलाल सेठिया, सदस्य हरीश बगड़िया, अशोक वैष्णव, मुकेश देवड़ा, रामेश्वर मंत्री सहित अन्य उपस्थित थे।
राजस्थान भवन में जीएसटी कौंसील की बैठक को एकसाथ देखने उद्योगपति एकजुट हुए।