पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Burhanpur News Mp News Gujarati Modh Vanik Samaj39s Executive Term Ends Elections To Be Held Next Month

गुजराती मोढ वणिक समाज की कार्यकारिणी का कार्यकाल खत्म, अगले महीने होंगे चुनाव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री सकलपंच गुजराती मोढ वणिक समाज की कार्यकारिणी का कार्यकाल बुधवार को खत्म हुआ। अगले महीने नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव होगा। आखिरी दिन बुधवार को कार्यकारिणी सदस्यों ने समाज के नए भवन का लोकार्पण किया और चुनाव संबंधी जानकारी दी।

वर्ष 2016 में हुए चुनाव में कमलेश शाह अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। उनका कार्यकाल बुधवार को खत्म हुआ। बुधवार दोपहर शनवारा स्थित समाज की वाड़ी में चार मंजिला नए श्री बहुचरा माता भवन का लोकार्पण किया गया। इसमें सभी समाजजन शामिल हुआ। कार्यकाल पूरा होने पर पूरी समिति का स्वागत किया गया। आगामी चुनाव की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। चुनाव समिति में संयोजक सोमेश्वर मर्चेंट और सहायक नरेंद्र मोदी तथा विनय शाह को बनाया गया है। समिति 13 मार्च को पूरे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगी। अप्रैल में चुनाव कराकर नई कार्यकारिणी बनाई जाएगी। समाज के शहर में सात हजार से ज्यादा मतदाता हैं। कार्यक्रम में रामचंद्र केशरी, सुभाषचंद्र चौधरी, सुरेश चौधरी, हरिकृष्ण मुखियाजी, दिनेश भगत, सचिव गोपाल देवकर और सहसचिव घनश्याम शाह सहित अन्य समाजजन मौजूद थे।

प्रेसवार्ता में समाज अध्यक्ष निर्वाचन की जानकारी देते हुए।
खबरें और भी हैं...