पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nepanagar News Mp News Health And Wellness Centers To Be Built In Small Settlements Not Facilities In Community Centers

छोटी बस्तियों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनेंगे, सामुदायिक केंद्र में सुविधाएं नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बदहाल व्यवस्था : आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को होगा फायदा

राज्य में बेहाल स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रयास शुरू किए हैं। इसके तहत शहर के आसपास की छोटी बस्तियों और ग्रामीण इलाकों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बनाए जा रहे हैं, लेकिन नेपानगर में ऐसा कुछ नजर नहीं आ रहा है। यहां मौजूद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं।

जबकि दूसरी ओर मप्र सरकार द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्रों को वेलनेस सेंटर्स में तब्दील किया जा रहा है। इसका लाभ यह होगा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और अन्य बीमारियों की जांचें कराने में आसानी हेागी और उनका इलाज हो सकेगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी मरीजों को एक ही जगह पर लगभग 40 तरह की दवाइयां उपलब्ध कराई जाएगी। यह कवायद इसलिए की जा रही है ताकि बड़े सरकारी अस्पतालों पर मरीजों का बोझ कम किया जा सके। छोटी-छोटी बीमारियों के लिए लोग प्रतिदिन काफी संख्या में अस्पताल पहुंचते हैं। यहां भीड़ बढ़ने और स्टाफ की कमी के कारण परेशानी आती है, जिसके कारण मरीजों का समय पर इलाज नहीं मिल पाता। अगर छोटे-छोटे सेंटर पर बुखार, पेट दर्द के साथ ही छोटी-छोटी बीमारियों का इलाज लोगों को मिलेगा तो बड़े अस्पतालों को कुछ राहत मिलेगी। इससे लोगों को लाभ होगा।

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की होगी पदस्थापना

ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को इलाज देने के लिए कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की पदस्थापना की जा रही है। उन्हें पिछले दिनों भोपाल में प्रशिक्षण भी दिया है। हालांकि नेपानगर क्षेत्र में अभी तक किसी की पदस्थापना नहीं हुई है। प्रशिक्षण में यह बताया कि मरीजों को किस तरह की दवाइयां देना है। उनके साथ कैसा बर्ताव करना है। मरीजों को कब बड़े अस्पताल रैफर करना है। इसके साथ ही उचित सलाह और डाइट चार्ट भी मरीजों को उपलब्ध कराने के लिए कहा है। भवन नहीं होने के कारण यहां सोनोग्राफी, एक्स-रे आदि की सुविधा भी नहीं है जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को खासी परेशानी होती है।

खबरें और भी हैं...