पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nepanagar News Mp News Husband Wanted To Do Christian Funeral By Funeral People Expressed Anger

पति क्रिश्चन रीति रिवाज से करना चाहता था पत्नी का अंतिम संस्कार, लोगों ने जताया आक्रोश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस ने पहुंचकर कराया समझौता, मांडवा का मामला

शहर से करीब 7 किमी दूर ग्राम मांडवा में महिला की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार के रीति रिवाजों को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हुई। दरअसल महिला का पति अपनी प|ी का अंतिम संस्कार क्रिश्चन होने के कारण उसी रीति रिवाज से करना चाहता था, लेकिन इसे लेकर आदिवासी समाज के लोगों ने आक्रोश जताया। ग्रामीण मुक्तिधाम में ही अंतिम संस्कार करने की बात कहते रहे। जबकि पति खेत में प|ी को दफनाना चाह रहा था। बात काफी बढ़ने पर मौके पर नेपानगर थाना पुलिस पहुंची। आखिरकार काफी समझाइश के बाद ग्रामीण माने और खेत में ही महिला काे दफनाया गया।

ग्राम मांडवा निवासी लालबाई पति डोंगरसिंग (28) का शनिवार को निधन हो गया। पति डाेंगरसिंग अपनी प|ी का अंतिम संस्कार ईसाई समाज के अनुसार करना चाहता था, लेकिन गांव के जगनसिंग, फेनासिंग, कुंअर सिंग आदि ने आदिवासी परंपरा के अनुसार ही अंतिम संस्कार करने की बात कही। इसे लेकर काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों को समझाइश दी गई। तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। नेपानगर थाना प्रभारी पीके मुवेल ने बताया कि ग्रामीणों को समझाइश देने के बाद लालबाई का अंतिम संस्कार उसके पति डोंगरसिंग के खेत में ही किया गया।

खबरें और भी हैं...