पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आंगनवाड़ी में महिलाओं को बताया आहार का महत्व

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेपानगर | महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिलेभर की आंगनवाड़ियों में 8 से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत गुरुवार को सीवल सेक्टर के रतागढ़ में महिलाओं को संतुलित आहार का महत्व बताया गया। साथ ही पौष्टिक व्यंजन बनाने की विधि बताई गई। ताकि बच्चों और माताओं के स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सके। महिलाअों से कहा गया कि अच्छे भोजन से शारीिरक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। इससे कुपोषण से भी बचा जा सकता है। इसके अलावा हरी सब्जियों का महत्व भी बताया गया। इस दौरान सेक्टर सुपरवाइजर ज्योति माली, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रेमलता सार्वे और सहायिकाओं सहित कई महिलाएं मौजूद थीं।

इसी तरह नेपानगर सेक्टर के सारोला में भी पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें यहां अन्नप्राशन दिवस मनाया गया। बच्चों की बेहतर देखभाल और पोषण आहार देने वाली माताओं को सम्मानित किया गया। किशोरी बालिकाओं को भी स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी दी गई। इस दौरान सेक्टर सुपरवाइजर लीला मकवाने, कार्यकर्ता दुर्गा पाटील और राहुल वर्मा सहित कई महिलाएं और बालिकाएं मौजूद थीं।
खबरें और भी हैं...