- Hindi News
- National
- Nepanagar News Mp News Kharagas Auspicious Work Will Not Be Done Till 13
खरगास : 13 तक नहीं होंगे शुभ कार्य
ज्योतिष - रंगपंचमी पर सूर्य कुंभ राशि छोड़कर मीन में कर चुका है प्रवेश
सभी प्रकार के शुभ कार्यों पर 14 मार्च से करीब एक माह के लिए रोक लग गई है। 14 मार्च को सूर्य ने जैसे ही कुंभ राशि को छोड़कर देवगुरु वृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश किया वैसे ही खरमास शुरू हो गया। खरगास में सूर्य का तेज मलीन हो जाता है। इस दौरान दौरान सारे शुभ कार्य प्रतिबंधित हो जाते हैं। सूर्य का मीन राशि में गोचर सभी राशि के व्यक्तियों को भी प्रभावित करता है।
सीवल के पंडित राजू जोशी के अनुसार सूर्य पूरे साल में सभी 12 राशियों पर भ्रमण करते हैं। वह एक राशि में लगभग एक माह रहते हैं। देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु व मीन राशि में आने पर खरगास या मलमास शुरू हो जाता है। हिन्दू धर्म में मान्यता है कि इस दौरान भगवान सूर्यदेव के रथ की गति कम हो जाती है। वह मलीन हो जाते हैं। इन महीनों में शुभ कार्य प्रतिबंधित हो जाते हैं। पंडित जोशी के अनुसार इस दौरान लोगों को सांसारिक कार्यों से मुक्त होकर आध्यात्मिक साधना करना चािहए।
खरगास शनिवार को रंगपंचमी के अवसर पर दोपहर 2 बजे से शुरू हाे चुका है। यह 13 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य, विवाह, मुंडन आदि संस्कार, भवन निर्माण की शुरूआत, संपत्ति खरीदना, छोटा बड़ा या नया व्यापार शुरू करने से परहेज करना चािहए।
जानिए... किस राशि पर पड़ेगा क्या प्रभाव
मेष राशि : मानसिक चिंताएं घेर सकती हैं। संभल कर रहें।
वृष राशि : धन संबंधी की परेशानी दूरी होगी। याेजना बना लें।
मिथुन राशि : तनाव पैदा हो सकता है। नौकरी, व्यापार में तरक्की।
कर्क राशि : नौकरी में बदवाव। तनाव से राहत मिल सकती है।
सिंह राशि : संभलकर रहें। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें।
कन्या राशि : आकस्मिक धन लाभ, बच्चों की पढ़ाई में सफलता।
तुला राशि : करियर में चल रही समस्या का समाधान होगा।
वृिश्चक राशि : स्वास्थ्य समस्या का समाधान।
धनु राशि : निर्णय सोच समझकर करें। अपनी योजना उजागर न करें।
मकर राशि : आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सम्मान मिलेगा।
मीन राशि : क्रोध पर नियंत्रण रखें। ऐश्वर्य बढ़ेगा।