- Hindi News
- National
- Nepanagar News Mp News Kishori Diwas Celebrated In Anganwadi Center Provided Nutritional Information
आंगनवाड़ी केंद्र में मनाया किशोरी दिवस, पोषण संबंधी जानकारी दी
नेपानगर | महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनाए जा रहे पोषण पखवाड़े के तहत शुक्रवार को सारोला सेक्टर के ग्राम अंबाड़ा में किशोरी दिवस मनाया गया। इसमें विभिन्न गतिविधियां कराई गईं। किशोरी बालिकाओं को एनीमिया के लक्षण, इससे बचाव और उपचार की जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमन चंदू ने सभी को स्वच्छता का महत्व बताया। इस दौरान जयप्रकाश मासरे, शोभा बारपांडे, शकुंतला बड़ोले, सीमा मसाने और लतिका पाटील सहित करीब 60 से अधिक बालिकाएं मौजूद थीं।