- Hindi News
- National
- Nepanagar News Mp News Lock On Building Patients Are Not Getting Treatment
भवन पर ताला, नहीं हो रहा मरीजों का उपचार
ग्राम मांडवा स्थित स्वास्थ्य विभाग के एक भवन में मरीजों का प्राथमिक उपचार होता था लेकिन िपछले करीब एक साल से यह भवन बंद पड़ा है। यहां पदस्थ स्वास्थ्य कार्यकर्ता भी ताला नहीं खाेलती हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक यह केंद्र नवीन शासकीय माध्यमिक स्कूल में संचालित होता था। लेकिन सालभर से बंद पड़ा है। स्वास्थ्य कर्मचारी यहां पहुंचते जरूर हैं, लेकिन इधर-उधर बैठकर वापस चले जाते हैं। ऐसे में मरीजों को उपचार के लिए शहर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ग्राम मांडवा स्थित स्वास्थ्य विभाग के एक भवन में लगे ताले को खोलने की मांग की है, ताकि मरीजों का उपचार हो सके।