पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Burhanpur News Mp News Mahua Lahn Was Hidden In Bushes On The Banks Of Pits And Fields Near The River Seized

नदी के पास गड्‌ढों व खेतों के किनारे झाड़ियों में छिपा रखा था महुुआ लहान, जब्त किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बलवाड टेकड़ी और जैनाबाद से 1500 किलो महुआ लहान जब्त

होली के पहले अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए ताप्ती नदी से लगे ग्राम जैनाबाद और बलवाड टेकड़ी पर जांच अभियान चलाया गया। यहां से बड़ी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहित कर रखा महुुआ लहान और शराब जब्त की है। महुुआ लहान को ताप्ती नदी के किनारे गड्ढों और खेत के किनारे झाड़ियाें में छिपाकर रखा था। नदी किनारे ही भट्‌टी लगाकर महुुआ लहान से शराब बनाई जाती है।

रविवार सुबह 8 बजे आबकारी और शिकारपुरा पुलिस की संयुक्त टीम यहां जांच के लिए पहुंची। गांव के पास लगे खेतों और ताप्ती किनारे जांच करने पर बड़ी मात्रा में महुुआ लहान और शराब मिली। आठ जगहों पर छिपाकर रखा 1500 किलो महुआ लहान और 27 लीटर हाथ भट्‌टी की कच्ची शराब जब्त की है। आबकारी ने आठ प्रकरण बनाकर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त महुुआ लहान और शराब का मूल्य 80 हजार रुपए है। महुुआ लहान से करीब दो लाख रुपए की शराब बनाई जाना थी। कार्रवाई में शिकारपुरा थाना प्रभारी गोपालसिंह चौहान, आबकारी उपनिरीक्षक रविशंकर तिवारी, शहाबुद्दीन कुरैशी, राजेन्द्र इंगले, अलीम उद्दीन मौजूद थे।

गर्मी में तैयार होता है महुुआ - फरवरी के आखिर और मार्च की शुरुआत से महुुआ पकना शुरू हो जाता है। इसके फल जमीन पर गिरने लगते हैं। इसका संग्रहण होता है। हालांकि महुुआ बाजार में भी बिकता है। फल पकने के बाद अवैध शराब बनाने वाले इसका संग्रहण करते हैं। गांवों से बड़ी मात्रा में इसकी खरीदी होती है। महुुआ खरीद कर इसे सड़ने के लिए रख दिया जाता है और फिर महुुआ लहान तैयार होता है। इससे कच्ची शराब बनती है।

जब्त किया महुुआ लहान।
खबरें और भी हैं...