मां वाघेश्वरी ग्रामोदय मेले के लिए हुई बैठक
सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताएं होगी, पूर्व मंत्री भी शामिल
चौत्र नवरात्र से ग्राम धामनगांव में मां वाघेश्वरी ग्रामोदय मेला आयोजित होगा। मेला आयोजन के लिए शनिवार को ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें 25 मार्च से 2 अप्रैल तक मां वाघेश्वरी मंदिर परिसर में मेला आयोजन और यहां होने वाली गतिविधियों पर चर्चा हुई।
मंदिर परिसर में हुई बैठक में मेले में जनसंवाद, भजन संध्या, कीर्तन, कबड्डी, क्रिकेट प्रतियोगिता, कांटा कुश्ती का दंगल, किसान संगोष्ठी, रक्तदान शिविर, जनजागृति कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान, महिलाओं और बच्चों के लिए मीना बाजार, झुले, चौपाटी, मिक्की माउस, ऊंट, घोड़े सहित अन्य दुकानें लगाने का निर्णय लिया। 25 मार्च को चैत्र नवरात्र पर मंदिर में घट स्थापना के साथ वार्षिक मेले की शुरुआत होगी। मेला आयोजन के लिए मंडल और प्रबंधन समिति का गठन हुआ। बैठक में मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष अशोक पाटिल, मेला संयोजक जनपद पंचायत अध्यक्ष किशोर पाटिल, मेला प्रभारी दिनकर महाजन, सचिव प्रदीप पाटिल को बनाया। मेले में 25 मार्च से गतिविधियों का आयोजन होगा। प्रतिदिन सुबह 8 बजे से क्रिकेट प्रतियोगिता होगी, शाम 5 बजे से कबड्डी प्रतियोगिता होगी। 28 मार्च को शाम 7 बजे कीर्तन, 30 मार्च को दोपहर 3 बजे से कांटा कुश्ती दंगल, 1 अप्रैल को सुबह 9 बजे से रक्तदान शिविर, शाम 6 बजे से भजन संध्या और भक्तिमय रंगारंग कार्यक्रम और 2 अप्रैल को सुबह 9 बजे से श्रीराम जन्मोत्सव और महाप्रसादी का आयोजन होगा। बैठक में पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस भी शामिल हुई। मंदिर में वार्षिक मेले की शुरूआत पूर्व मंत्री चिटनीस ने ही 12 वर्ष पहले की थी। बैठक में युवराज महाजन, काशीनाथ एनपुरकर, मनोज तारवाला, मुरली पाटिल, वीरेंद्र तिवारी, विनोद चौधरी, मुकेश शाह, अशोक महाजन, दिनकर महाजन मौजूद थे।
ग्रामोदय मेला आयोजन के लिए ग्रामीणों के साथ की चर्चा।