पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Burhanpur News Mp News Mla Surendrasingh Became President In Polytechnic College

पॉलीटेक्निक कॉलेज में अध्यक्ष बने विधायक सुरेंद्रसिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शासकीय जीजामाता पॉलीटेक्निक कॉलेज में बुरहानपुर के विधायक ठा. सुरेंद्रसिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस को अध्यक्ष बनाया था।

कांग्रेस सरकार ने मौजूदा हालात को देखकर प्रदेश के 33 पॉलीटेक्निकल कॉलेजों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सामान्य परिषद व प्रबंध समिति के अध्यक्षों को मनोनीत किया है। कॉलेजों के विकास व विस्तार का जिम्मा मप्र सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1973 के अंतर्गत पंजीकृत समिति को सौंपे जाने का निर्णय लिया है। 14 माह से यहां का अध्यक्ष पद खाली था। सरकार की ओर से विधायक ही अध्यक्ष मनोनीत होते हैं। सालभर पहले कमलनाथ ने कहा था समाजसेवियों को अध्यक्ष पद देंगे। कांग्रेस के विधायकों के इस्तीफों के बाद सरकार में हलचल मच गई। विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार ने अध्यक्ष मनोनीत कर दिया। विधायक शेरा के तेवर देख यहां का अध्यक्ष बनाया है। 15 साल तक बुरहानपुर विधायक व पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस कॉलेज जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष रहीं। इससे पहले कुछ समय कलेक्टर अध्यक्ष रहे।

खबरें और भी हैं...