पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nepanagar News Mp News More Than 20 Women Took Jewelry And Utensils Thugs

20 से अधिक महिलाओं से जेवर और बर्तन ठग ले गई महिलाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम डाभियाखेड़ा में कुछ शातिर महिलाएं गांव की 20 से अधिक महिलाओं को बर्तन चमकाने के नाम पर झांसा देकर बर्तन और जेवर ठग ले गई। ठगी करने के लिए पिछले करीब 15-20 दिन से आरोपी महिलाएं गांव आ रही थी। बर्तन चमकाने के नाम पर पहले कुछ महिलाओं का विश्वास जीता। इसके बाद रोजाना गांव आने लगी लेकिन मंगलवार को पता चला कि गांव की करीब 20 से अधिक महिलाओं से आरोपी महिलाएं तांबे सहित अन्य बर्तन और सोने के मंगलसूत्र चमकाने के बहाने ले गई हैं। इसके बाद से आरोपी महिलाएं गांव नहीं लौटी। ठगी का शिकार हुई महिलाओं ने मामले की शिकायत नावरा चौकी में की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिलाओं ने बताया आरोपी महिलाएं ज्यादातर तांबे के बर्तन ले गई हैं। जबकि गांव की गुड्‌डीबाई का चार तोला सोने का हार चमकाने के लिए ले गई लेकिन इसके बाद गांव नहीं लौटी। आरोपी महिलाएं किसी के घर से तांबे के बर्तन, लोटा तो किसी के घर से प्रेशर कूकर तक चमकाने के बहाने ले गई हैं। करीब 20 से अधिक महिलाओं से एक लाख रुपए से अधिक का सामान ठगने का पता चला है।

यह हैं आरोपी महिलाएं। जिनकी एक महिला ने फोटो खींच ली थी।

गांव की यह महिलाएं हुई ठगी का शिकार

गांव की गुड्‌डीबाई ने बताया दो महिलाएं करीब एक महीने से गांव आ रही थी लेकिन बाद में आना बंद कर दिया। पहले तो उन्होंने कुछ महिलाओं के बर्तन और जेवर चमकाकर ला दिए थे लेकिन बाद में मेरा चार तोले का मंगलसूत्र ले गई तो वापस नहीं आई। गांव की ही अनीता धीरसिंह के यहां से प्रेशर कुकर, सारा खान के यहां से कुकर, प्रमिलाबाई के यहां से तांबे के तीन तपेले, सोनीबाई के यहां से पीतल की थाली, कढ़ाई, सोमकलीबाई और देवकीबाई के यहां से घंटी, सीताबाई के यहां से तांबे का घड़ा, बापू भाई के यहां से साड़ी, चूड़ी, लोटा, प्रमिलाबाई और शोभाबाई के यहां से कढ़ाई सहित अन्य सामान ले गई हैं।

फोटो खींचने पर आरोपी महिलाओं ने ली थी आपत्ति

एक महिला ने आरोपी महिलाअों के सामान ले जाने पर मोबाइल से उनका फोटो खींच लिया था। तब आरोपी महिलाओं ने पूछा था हमारा फोटो क्यों खींच रहे हो। इस पर महिला ने जवाब दिया कि तुम्हारी जैसी महिलाएं कई बार गलत भी होती हैं। हमारा सामान नहीं लौटाया तो क्या करेंगे। ग्रामीणों ने बताया उनकी भाषा से वह महाराष्ट्र की लग रही थी।

-रचना तोमर, प्रभारी, नावरा चौकी
खबरें और भी हैं...