शहर में शुद्ध पेजयल वितरित करे नेपा लिमिटेड
नगर पालिका सीएमओ राजेश मिश्रा ने नेपा लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध संचालक को पत्र लिखकर शहर में शुद्ध पेयजल वितरण करने पर जोर देने की बात कही। उन्होंने पत्र में कहा- पिछले दिनों सीएम हेल्पलाइन 181 पर पानी में कीड़े निकलने की शिकायत सामने आई है। इसकी शिकायत नपा के पास निराकरण के लिए आई है। इसलिए नेपा लिमिटेड के जल वितरण में सुधार की आवश्यकता है।
सीएमओ ने नेपा लिमिटेड अध्यक्ष और प्रबंधक संचालक को लिखे पत्र में कहा नेपा लिमिटेड की जलप्रदाय पाइप लाइन से पानी फिल्टर होकर प्राप्त नहीं होने और पाइप लाइन में कीड़े निकलने की शिकायत 181 के माध्यम से सीएम हेल्पलाइन पर हुई है। यह शिकायत वहां से निकाय को प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा नेपानगर शहर में 19 वार्डों में नेपा लिमिटेड के माध्यम से ताप्ती नदी पर स्थित शुद्धिकरण के उपकरणों से पानी को फिल्टर कर शुद्ध पेयजल की आपूिर्त नगर में की जा रही है। इसमें कुछ दिनों से समस्या आ रही है। रहवासियों द्वारा नलों में पानी फिल्टर होकर प्राप्त नहीं होने तथा पाइप लाइन में कीड़े निकलने की लिखित व मौखिक शिकायतें की जा रही है।
और इधर...हैंडपंप के पानी से स्कूली बच्चों को टांसिल
भास्कर संवाददाता | बीड़
किल्लौद ब्लाक के ग्राम बोरखेड़ा कला के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के अधिकांश बच्चों में अचानक टांसिल की बीमारी फैल गई। केवल बच्चे ही नहीं शिक्षक को भी यही शिकायत हुई। प्रधान पाठक ने अपने अफसरों और ग्रामीणों ने कलेक्टर को अवगत कराया। कलेक्टर ने तत्काल डीपीसी को निर्देश दिए कि डॉक्टर को लेकर पहुंचें और बच्चों की इलाज कराएं। डीपीसी रविवार को अवकाश के बावजूद डॉक्टर के साथ स्कूल पहुंचे। बच्चों को घरों से बुलाकर इलाज किया गया। यह बीमारी स्कूल के हैंडपंप का पानी पीने से होने की आशंका जताई जा रही है।
प्रधान पाठक संजय तिवारी ने बताया प्राथमिक में 44 व माध्यमिक में 23 बच्चे दर्ज हैं। इनमें से अधिकांश ने गले में दर्द की शिकायत की थी। 2 दिन बाद मुझे भी यही शिकायत हुई। डीईओ व डीसीपी को इससे अवगत कराया गया। इधर ग्रामीणों ने कलेक्टर को भी सूचित कर दिया। कलेक्टर ने डीपीसी संजीव मंडलोई को तत्काल डॉक्टर को लेकर स्कूल पहुंचने के निर्देश दिए। मंडलोई रविवार को डॉ. शहजाद अंसारी को लेकर सुबह 10 बजे बोरखेड़ा स्कूल पहुंच गए। शिक्षक को सूचित कर दिया गया था। उन्होंने सभी बच्चों को स्कूल बुलवाया। जांच में 14 बच्चों को यह बीमारी पाई गई। उन्हें तीन दिन का इलाज दिया गया। तीन दिन में सुधार नहीं हो तो परिजन को मूंदी या खंडवा अस्पताल ले जाने को कहा गया। डॉ. अंसारी ने बताया यह कोई गंभीर बीमारी नहीं है। पानी की गड़बड़ी से हो जाता है। इससे चिंता की जरूरत नहीं है।
पुराने हो गए सारे संसाधन
इस फिल्टर प्लांट में शुद्ध होने आता है पानी।
शुद्ध जल िवतरण के लिए िलखा है पत्र
-राजेश कुमार मिश्रा, सीएमओ, नगर पालिका नेपानगर
इन्होंने की थी शिकायत
मामले में किशोरे लाल पाठक निवासी प्रभा पार्क के पीछे नेपानगर ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत की थी कि ई-टाइप वार्ड क्रमांक 7 में पानी करीब छह माह से फिल्टर होकर नहीं आ रहा है। पानी में कीड़े निकल रहे हैं। इसके वार्ड के रहवािसयों को बीमारियां हो रही है। आवेदक काे भी इससे परेशानी हो रही है। यह शिकायत नपा के पास आने के बाद सीएमओ की ओर से नेपा लिमिटेड के अध्यक्ष व प्रबंध संचालक को पत्र लिखा गया।
नगर पालिका महज पांच वार्डों में दे रही पानी
नेपा लििमटेड से नगर पालिका को मूलभूत सुिवधाएं सौंप दी गई थी, लेकिन अभी 19 वार्डों में जल वितरण का काम नेपा लिमिटेड ही देख रही है, जबकि नगर पालिका की अोर से महज 5 वार्डों में जल वितरण किया जा रहा है। हालांकि कुछ िदनों में नगर पालिका की 34 करोड़ की महती परियोजना का काम शुरू होने वाला है। इसके बाद संचालन पूरी तरह नगर पालिका के पास आ जाएगा।
नगर पालिका का भातखेड़ा रोड पर जल संयंत्र है जो काफी पुराना हो गया है। ताप्ती नदी से पानी यहां पहुंचने के बाद उसका ट्रीटमेंट कर शहर में जल प्रदाय होता है। यह कार्य सालों से जारी है लेकिन अब संसाधन पुराने हो चुके हैं।
परिजन ने बच्चों को पट्टी लगा दी।