वार्डों में पहुंचकर मकानों की नंबरिंग का काम शुरू
नगरीय क्षेत्र में शनिवार से जनगणना का काम शुरू हो गया है। इसमें अफसर-कर्मचारियों ने घर-घर पहुंच मकानों की नंबरिंग का काम शुरू किया है। जनगणना के पहले चरण में नंबरिंग का काम होगा। इसके बाद जानकारी एकत्रित करने के लिए प्रगणक पहुंचेंगे। मकानों की नंबरिंग का काम 20 मार्च तक पूरा करना है।
राष्ट्रीय जनगणना 2021 का काम राज्य शासन के आदेश व कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रारंभ हो चुका हैं। इसमें नगर पालिका नेपानगर नगरीय क्षेत्र में घर-घर जाकर मकानों के सर्वे और नंबरिंग का कार्य नियुक्त अधिकारी-कर्मचारी करेंगे। इससे पहले सीएमओ राजेश मिश्रा ने सभी नियुक्ति अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया। इसके परिपालन में पदस्थ कर्मचारियों ने प्रत्येक घर का सर्वे कर दीवारों पर नंबर डाले जा रहे हैं। यह काम शनिवार से प्रारंभ किया गया है। सर्वे 20 मार्च 2020 तक पूर्ण करना है।
घर-घर पहुंचकर मकानों की नंबरिंग का कार्य करते नपा कर्मचारी।
यह होंगे चरण
{पहले चरण में घरों का सर्वें कर नंबरिंग कार्य किया जा रहा है।
{दूसरे चरण में आमजन से जानकारी मांगी जाएगी।
{तीसरे चरण में डाटा आॅनलाइन मोबाइल एप में फीड किया जाएगा।
हर 10 साल में एक बार होती है जनगणना
देशभर में हर 10 साल में एक बार जनगणना की जाती है। जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी। अब 2021 के लिए की जा रही है। यह तीन चरणों में पूरा होगा।
अफसरों को करें सहयोग
राजेश कुमार मिश्रा, सीएमओ
राजेश चौहान, अध्यक्ष नगर पालिका