पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Burhanpur News Mp News Opposition To Build Anganwadi Building In Dawoodpura People Said Building Will Not Be Allowed

दाऊदपुरा में आंगनवाड़ी भवन बनाने का विरोध, लोग बोले- नहीं बनने देंगे भवन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किराए के भवन में चल रही आंगनवाड़ी, नजूल की भूमि पर बना है मकान

दाऊदपुरा में आंगनवाड़ी भवन निर्माण का स्थानीय लोगों ने विरोध किया। बुधवार दोपहर 1 बजे यहां निगम के कर्मचारी भवन निर्माण का ले-आउट डालने पहुंचे थे लेकिन उन्हें देखते ही यहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने विरोध करते हुए भवन निर्माण दूसरे स्थान पर करने की मांग की। लोगों का कहना है जिस मकान में किराए से आंगनवाड़ी चल रही है, वह नजूल की भूमि पर बना है। उसका पट्‌टा निरस्त कर वहां आंगनवाड़ी बनाई जाए।

मुफद्दल हुसैन ने बताया स्थानीय रहवासी नहीं चाहते कि यहां आगनवाड़ी का निर्माण हो। ऐसा नहीं है कि बच्चों को बेहतर सुविधा देने का विरोध है लेकिन किराए के जिस मकान में आंगनवाड़ी चल रही है, वह नजूल की भूमि पर है। शासन नजूल का पट्‌टा निरस्त कर यहां आंगनवाड़ी बना दे। इसका विरोध किसी को नहीं है। ले-आउट डालने आए कर्मचारियों को भी यह समझाया है। अधिकारियों को भी इसकी शिकायत की जाएगी।

नए भवन बनाने का विरोध

शहर में नगर निगम द्वारा कई स्थानों पर भवन निर्माण शुरू किया गया है। इसको लेकर स्थानीय लोग विरोध भी कर रहे हैं। इसका कारण नजूल की भूमि पर निर्माण होना है। वार्डों में खाली जमीन का लोग पार्किंग और अन्य सार्वजनिक उपयोग करते हैं। भवन निर्माण से जगह नहीं बचने को लेकर विरोध हो रहा है लेकिन इससे बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में नहीं सोचा जा रहा है।

ले-आउट डालने के दौरान स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया।
खबरें और भी हैं...